बजट सत्र: तृतीय श्रेणी तक की नौकरियों में खेल कोटा खत्म करने पर सरकार की घेराबंदी, हुड्डा ने की बहाल करने की मांग
हरियाणा के खेल एवं युवा मामले राज्य मंत्री सरदार संदीप सिंह ने बताया कि जल्द ही लगभग 9.40 करोड़ रुपये की लागत से गुरुग्राम के नेहरू स्टेडियम में नया हॉकी एस्ट्रोटर्फ लगाया जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा में ग्रुप ए से सी तक की नौकरियों में खेल कोटा खत्म करने का मामला तूल पकड़ने लगा है। सोमवार को कांग्रेस ने विधानसभा में इस मुद्दे पर सरकार की घेराबंदी की। नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने बजट पर चर्चा के दौरान प्रथम, द्वितीय व तृतीय श्रेणी की नौकरियों में खिलाड़ियों का कोटा बहाल करने की मांग की। हुड्डा ने मूक बधिर खिलाड़ियों का भी हक मांगा।
सरकार की तरफ से मुख्यमंत्री मनोहर लाल व खेल राज्य मंत्री संदीप सिंह ने जवाब में पलटवार किया। उन्होंने कहा कि मूक बधिर खिलाड़ियों को प्रदेश सरकार देश में सबसे अधिक इनाम राशि दे रही है। किसी भी खिलाड़ी का हक नहीं मारा गया। देश में खिलाड़ियों को सबसे अधिक इनामी राशि हरियाणा ही दे रहा है।
खेल कोटे वालों की अनदेखी
हुड्डा ने संदीप सिंह को कहा कि आप पुलिस में क्या भर्ती हुए थे। हमारे समय डीएसपी लगे खिलाड़ी आज भी उसी पद पर हैं। सरकार ने उनके आगे व पीछे वाले सभी को पदोन्नत कर एएसपी बना दिया लेकिन खेल कोटे वालों की अनदेखी की जा रही। अब सरकार खिलाड़ियों को डी श्रेणी की नौकरी देगी, नियमों में बदलाव करना सरासर अन्याय है।
खेल राज्य मंत्री ने कहा कि जो डीएसपी भर्ती हुए थे उनकी स्थिति आज क्या है, बाहर जाकर देखो। हुड्डा बोले कि मूक बधिर खिलाड़ियों के साथ भेदभाव न करें, उन्हें पदक जीतने पर अन्य खिलाड़ियों के समान पुरस्कार राशि मिलनी चाहिए। खेल नियम बदलने से खिलाड़ियों में भी रोष है। आज हरियाणा व देश का नाम खिलाड़ियों के कारण पूरे विश्व में ऊंचा हुआ है, सरकार की वजह से नहीं।
गुरुग्राम में बनेगा 9.40 करोड़ से हॉकी एस्ट्रोटर्फ
हरियाणा के खेल एवं युवा मामले राज्य मंत्री सरदार संदीप सिंह ने बताया कि जल्द ही लगभग 9.40 करोड़ रुपये की लागत से गुरुग्राम के नेहरू स्टेडियम में नया हॉकी एस्ट्रोटर्फ लगाया जाएगा। यह कार्य वित्त वर्ष 2022-23 में पूरा कर लिया जाएगा। विधायक सुधीर सिंगला द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में संदीप सिंह ने हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र के दौरान यह जानकारी दी।
खेल एवं युवा मामले राज्य मंत्री ने सदन को अवगत करवाते हुए कहा कि इसके अलावा गुरुग्राम जिले के गांव फाजिलपुर में लगभग 2.04 करोड़ रुपये की लागत से खेल स्टेडियम निर्माणाधीन है। उन्होंने बताया कि इस समय जिले में 10 प्रशिक्षक और 08 कनिष्ठ प्रशिक्षक हैं जो विभिन्न खेलों में प्रशिक्षण दे रहे हैं।
राई में स्थापित होंगे दो बिजली सब स्टेशन
हरियाणा के बिजली मंत्री रणजीत सिंह ने कहा कि राई विधानसभा क्षेत्र के गांव पालड़ी में 1×10 एमवीए और मनोली में 2×10 एमवीए के साथ 33 केवी के दो सब स्टेशन स्वीकृत किए गए हैं। पालड़ी और मनोली में प्रस्तावित नए 33 केवी सब स्टेशन वित्त वर्ष 2023-24 में शुरू होना संभावित है। विधानसभा में राई के विधायक मोहनलाल बड़ोली के सवाल के जवाब में दी।