फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Opportunity: Non-government students will be able to take admission on 2415 seats after the compartment result

मौका : कंपार्टमेंट नतीजे के बाद 2415 सीटों पर दाखिला ले सकेंगे गैर सरकारी विद्यार्थी

Tue, 08 Aug 2023 02:28 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Aug 2023 02:28 AM IST
विज्ञापन
Opportunity: Non-government students will be able to take admission on 2415 seats after the compartment result
चंडीगढ़। कंपार्टमेंट नतीजे के बाद 11वीं कक्षा में दाखिले के लिए 2415 सीटें खाली हो गईं हैं। गैर सरकारी स्कूल से पास हुए बच्चों के पास इन सीटों पर दाखिला लेने का मौका है। शिक्षा विभाग ने अपनी वेबसाइट पर स्कूल और संकाय अनुसार खाली सीटों की सूची जारी कर दी है।11वीं में दाखिले की कतार में पांच हजार से अधिक विद्यार्थी हैं। सभी स्कूलों को मिलाकर अभी नॉन मेडिकल में 357, मेडिकल में 125, कॉमर्स में 376 कला में 822 और वोकेशनल कोर्स में 735 सीटें खाली हैं। जिन पर विद्यार्थियों को मेरिट अनुसार दाखिला मिलेगा। विद्यार्थी शिक्षा विभाग की वेबसाइट https://nltchd.info/utcouns/pdf/VacantSeats.pdf पर विस्तार से सूची देख सकते हैं। इसमें संकाय अनुसार सभी स्कूलों में कितनी सीटें उपलब्ध हैं, उसकी जानकारी दी गई है। 4 अगस्त 2023 को दसवीं के कंपार्टमेंट नतीजे आने के बाद विभाग ने यह सूची जारी की है।
विज्ञापन

कई स्कूलों में सीट कई में नहीं

सूची में कई स्कूलों में एक भी सीट उपलब्ध नहीं है। कई में 20 से अधिक सीटें भी हैं। साइंस नॉन मेडिकल संकाय में जीएमएसएसएस-33 में 42 सीटें हैं, जीएमएसएसएस-19 में 37 और जीएमएसएसएस-22 में एक भी सीट नहीं है। 42 में से 18 स्कूलों में नॉन मेडिकल, 17 में मेडिकल, 23 में कॉमर्स, 31 में कला और 23 स्कूलों में स्किल कोर्स की सीटें उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed