{"_id":"57699b324f1c1b5964b483fc","slug":"operations-of-international-flights-from-chandigarh-airport-from-august","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ एयरपोर्ट से इंटरनेशनल फ्लाइट का संचालन अगस्त से !","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ एयरपोर्ट से इंटरनेशनल फ्लाइट का संचालन अगस्त से !
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 22 Jun 2016 01:23 AM IST
विज्ञापन
प्लेन
- फोटो : demo pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंटरनेशनल एयरपोर्ट से इंटरनेशनल फ्लाइट का संचालन एएआई टीम के दौरे के बाद शुरू हो सकता है। वीरवार को 15 सदस्यीय एक्सपर्ट्स की टीम एयरपोर्ट का दौरा कर व्यवस्थाएं जांचेगी।
विज्ञापन
एएआई टीम का दौरा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर इसलिए किया जा रहा है कि जून महीने तक यहां की सारी व्यवस्था का सुधार किया जा सके। इंटरनेशनल एयरपोर्ट को 1400 करोड़ की लगात से तैयार किया गया है। लेकिन नौ महीने बाद भी इंटरनेशनल फ्लाइट शुरू नहीं हो पाई है। इसलिए यहां पर इंटरनेशनल एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया की टीम यहां का दौरा कर यहां की सारी व्यवस्था जांचेगी।
विज्ञापन
इसी महीने कस्टम का ऑफिस भी अलॉट कर दिया जाएगा। इसके साथ ही पंाच रविवार में बंद कर रनवे का काम भी पूरा कर लिया गया है। इसकी जांच भी एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया की टीम करेगी। इसके बाद जो भी यहां पर कमियां होंगी, उनको सही कराया जाएगा।
विज्ञापन
कमियां निकलने केे बाद एएआई की टीम कर रही दौरा
हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान इंटरनेशनल एयरपोर्ट की कमियां सामने आई थीं। मूलभूत सुविधाएं नए बने इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर नहीं मिल पा रही हैं। इस कारण हाईकोर्ट ने एएआई को फटकार लगाते हुए चेतावनी दी थी कि अगर यह सुविधा सही नहीं हुई तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके मद्देनजर एयरपोर्ट पर सारी सुविधा एएआई की खुद जल्द दुरूस्त करने पर जोर दे रही है।
सुनील दत्त, सीईओ , इंटरनेशनल एयरपोर्ट अथॉरिटी ने बताया कि इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सभी सुविधाएं जून अंत तक मुहैया करा दी जाएंगी। अगस्त से इंटरनेशनल फ्लाइट का संचालन हो सकता है। इंटरनेशनल फ्लाइट के लिए जल्द ही शेड्यूल जारी कर दिया जाएगा।