फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Operation Vijal-2 of Punjab Police: 141 people arrested, heroin and weapons worth lakhs found in checking

Punjab: पुलिस ने चलाया ऑपरेशन विजल-2, 141 लोग गिरफ्तार, चेकिंग में मिली लाखों की हेरोइन और हथियार

Mon, 03 Jul 2023 01:46 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 03 Jul 2023 01:46 AM IST
सार

पंजाब पुलिस ने सुबह सात से दोपहर तीन बजे तक ऑपरेशन विजल-2 चलाया। 7500 मुलाजिम शामिल हुए। राज्य में 550 से अधिक जगह पर नाके लगाए गए। छह पिस्तौल, 7.02 लाख रुपये की ड्रग मनी भी पुलिस ने बरामद की है।

विज्ञापन
Operation Vijal-2 of Punjab Police: 141 people arrested, heroin and weapons worth lakhs found in checking
पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब के सुरक्षा कवच को मजबूत करने, आतंकियों, गैंगस्टरों व अपराधियों के नेटवर्क को तोड़ने के लिए पुलिस ने रविवार को ऑपरेशन विजिल-2 चलाया। इस मौके पुलिस के सीनियर अधिकारियों ने जिलों में जाकर मोर्चा संभाला। टीमों ने 1.15 किलो हेरोइन, 37 किलो भुक्की, छह पिस्तोल व 7.02 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद की।
विज्ञापन


साथ ही 116 केस दर्ज कर 141 लोगों को गिरफ्तार किया है। डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि इस प्रकार के अभियान आगे भी चलाए जाएंगे। उनकी कोशिश राज्य के माहौल को बिगाड़ने वाले लोगों पर सख्त कार्रवाई करना है, ताकि आम लोगों को दिक्कत न उठानी पड़े।
विज्ञापन


पुलिस का विजिल-2 अभियान रविवार सुबह सात से बाद दोपहर तीन बजे तक चला। ऑपरेशन में पुलिस के 28 जिलों को शामिल किया गया। ऑपरेशन के दौरान 141 रेलवे स्टेशनों और 219 बस स्टैंडों के साथ-साथ 926 होटलों, 172 सरायों और 166 धर्मशालाओं की चेकिंग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस टीमों ने 9521 दो-पहिया वाहनों और 7122 चार- पहिया वाहनों को जांचा। ऑपरेशन के दौरान पुलिस की तरफ से आम लोगों की कम से कम असुविधा को यकीनी बनाया गया। ऑपरेशन में 7500 से अधिक पुलिस कर्मी शामिल थे।

इस ऑपरेशन में अधिक से अधिक अधिकारियों और पुलिस कर्मियों शामिल किया गया। यह ऑपरेशन रेंज इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस ( आईजीऐसपी) की निगरानी के अधीन चलाया गया। स्पेशल डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (स्पेशल डीजीपी) लॉ एंड आर्डर अर्पित शुक्ला ने बताया कि रेलवे स्टेशनों और बस स्टैंडों की तलाशी लेने के लिए एसपी स्तर के अधिकारी तैनात किए गए थे।


सभी नाकों पर डीएसपी स्तर के अधिकारी तैनात किए गए थे। ऐसे ऑपरेशन तब तक जारी रहेंगे जब तक राज्य में से नशों और गैंगस्टरों का जड़ से खात्मा नहीं हो जाता। इस तरह की कार्रवाई बुनियादी पुलिसिंग का हिस्सा है जिसमें संवेदनशील स्थानों पर चौकसी रखना और किसी भी असुखद स्थिति से निपटने के लिए आगामी तैयारी करना शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed