फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Operation Trackdown...3172 arrested in 11 days, Crime News, haryana news

Chandigarh News: ऑपरेशन ट्रैकडाउन...11 दिन में 3172 गिरफ्तार

Mon, 17 Nov 2025 05:40 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Nov 2025 05:40 PM IST
विज्ञापन
Operation Trackdown...3172 arrested in 11 days, Crime News, haryana news
-इनमें हत्या, हत्या की कोशिश, अपहरण, रंगदारी जैसे संगीन व गंभीर अपराधों में 610 अभियुक्त शामिल
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। ऑपरेशन ट्रैक डाउन के तहत 11वें दिन तक 3172 अपराधियों की गिरफ्तारी हुई हैं। इनमें संगीन और गंभीर अपराधों में शामिल 610 अभियुक्त शामिल हैं जबकि अन्य मुकदमों में गिरफ्तार अपराधियों की कुल संख्या 2562 हो गई है।

आईजी राकेश आर्य ने बताया कि 15 नवंबर को हत्या के 7 मामलों में 8 गिरफ्तारियां, हत्या के प्रयास के 23 मामलों में 29 गिरफ्तारियां और आर्म्स एक्ट (अवैध हथियार) के 22 मामलों में 27 अपराधियों को काबू किया गया। कुल 54 गंभीर मामलों में 67 अपराधी जेल भेजे गए। अपराधियों पर नकेल कसने के लिए 15 नवंबर को 19 अभियुक्तों की हिस्ट्रीशीट खोली गई है। अब तक कुल 150 अपराधियों की हिस्ट्री शीट खोली जा चुकी है।
विज्ञापन


करनाल पुलिस ने 13 नवंबर 2025 को नहर की पटरी पर गांव कलरी नन्हेड़ा के पास कमलजीत के साथ लूटपाट करने के चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनमें आरोपी योगेश के खिलाफ चोरी, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में आठ मामले इंद्री थाने में दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह करनाल पुलिस को सीएनजी पेट्रोल पंप पर फायरिंग के मामले में वांछित आरोपी जितेंद्र, (पानीपत), सचिन उर्फ रिकी (शिवाह, पानीपत) और दीपक (जाटल, पानीपत) को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी जितेंद्र के खिलाफ भी पहले से ही हत्या के प्रयास, दंगा और धोखाधड़ी समेत चार अन्य संगीन मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed