फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Operation Invasion-7: Simultaneous raids across the state, 683 accused arrested.

ऑपरेशन आक्रमण -7 : पूरे राज्य में एक साथ छापे, 683 आरोपी दबोचे

Mon, 15 Jan 2024 09:33 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jan 2024 09:33 PM IST
विज्ञापन
Operation Invasion-7: Simultaneous raids across the state, 683 accused arrested.
एसीपी व डीसीपी के नेतृत्व में 6582 पुलिसकर्मियों की 1355 टीमों ने की कार्रवाई, 490 एफआईआर दर्ज
विज्ञापन

चंडीगढ़। हरियाणा पुलिस ने आपराधिक तत्वों व नशा तस्करों पर शिकंजा कसने के मकसद से 14 जनवरी को ऑपरेशन आक्रमण-7 चलाया। इस के तहत 6582 पुलिसकर्मियों की 1355 टीमों ने एक साथ पूरे राज्य में कार्रवाई की। इस दौरान आईपीसी, एनडीपीएस, एक्साइज और आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं में 490 मुकदमें दर्ज कर 683 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। हरियाणा पुलिस ने यह कार्रवाई गृहमंत्री अनिल विज के दिशानिर्देश पर की थी।
हरियाणा के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) शत्रुजीत कपूर ने बताया कि पुलिस की ओर से अवैध हथियारों, नशीले पदार्थों और अवैध शराब की तस्करी समेत आपराधिक गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही थी। टीमों के सटीक इनपुट के आधार पर एसपी व डीसीपी के नेतृत्व में 6582 पुलिस जवानों की 1355 टीमों ने 14 जनवरी को सुबह दबिश देना शुरू किया। डीजीपी ने कहा कि एक साथ पूरे राज्य में दबिश देने से अच्छे परिणाम आए हैं। इस दौरान आर्म्स एक्ट के तहत 22 एफआईआर दर्ज की गई। दबिश के दौरान 9 पिस्टल, 2 रिवाल्वर, 9 देसी कट्टा, 5 कंट्री मेड पिस्टल और 31 कारतूस बरामद किए गए। इस मामले में 7 लोगों की गिरफ्तारी की गई। वहीं, तीन किलो 504 ग्राम गांजा, 18.75 ग्राम हेरोइन, 20 ग्राम स्मैक, 705 ग्राम चरस बरामद की गई। साथ ही 600 प्रतिबंधित नशीली गोलियां/कैप्सूल/इंजेक्शन भी बरामद किए गए। इन छापों में 9 आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है।
विज्ञापन


दस इनामी अपराधी पकड़े गए
डीजीपी ने दावा किया कि अभियान के दौरान टीमों ने कुख्यात अपराधियों पर शिकंजा कसते हुए 10 इनामी व एक अति वांछित अपराधी को गिरफ्तार किया। साथ ही एक साइबर अपराधी, 53 उद्घोषित अपराधी और 66 बेल जंपर्स को पकड़ने में भी कामयाबी मिली है। इसके अतिरिक्त विशेष अभियान के दौरान विभिन्न मामलों में शामिल 118 अन्य आरोपियों को भी काबू कर उनके कब्जे से एक मोबाइल फोन और 18 वाहन बरामद किए गए। शराब तस्करों पर अभियान के दौरान 155 बोतल अंग्रेजी शराब, 3780 बोतल देसी शराब, 126 बोतल बीयर, 298 लीटर अवैध शराब, 970 वैध शराब और 1282 लीटर लाहन जब्त कर किया। जुए के आरोपियों से पुलिस ने 2,80,254 रुपये की नकदी भी बरामद की। इस अभियान के दौरान लेन ड्राइविंग नियमों की उल्लंघना करने वाले 242 वाहनों के चालान भी किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed