फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Operation Blue Star: flag march of paramilitary forces in Amritsar

ऑपरेशन ब्लू स्टार: अमृतसर में अर्धसैनिक बलों का फ्लैग मार्च

Thu, 02 Jun 2016 05:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 02 Jun 2016 05:36 PM IST
विज्ञापन
Operation Blue Star: flag march of paramilitary forces in Amritsar
अमृतसर में अर्धसैनिक बलों का फ्लैग मार्च - फोटो : amar ujala

आपरेशन ब्लू स्टार की 32 वीं वर्षगांठ के मद्देनजर तनाव को देखते हुए अर्धसैनिक बलों ने बुधवार को अमृतसर के संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च किया। छह जून को श्री अकाल तख्त में सिखों के जमा होने को ध्यान में रखते हुए भारी संख्या में केंद्रीय सुरक्षा बल और पुलिस बल अमृतसर शहर में तैनात किया गया है।

विज्ञापन


पुलिस के अलावा केंद्रीय सुरक्षा बलों के वरिष्ठ पुलिस अफसरों ने फ्लैग मार्च का संचालन किया और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। अधिकारियों के अनुसार अर्द्धसैनिक बलों की छह कंपनियां, एंटी राइट्स पुलिस की दस कंपनियां और पंजाब पुलिस के 2500 जवानों को सुरक्षा में तैनात किया गया है। 
विज्ञापन


सुरक्षा एजेंसियों ने आशंका जताई है कि उग्र सिख संगठन छह जून को माहौल खराब करने की कोशिश कर सकते हैं। अगले वर्ष पंजाब में चुनाव होने हैं, इसी के मद्देनजर कुछ शरारती तत्व व संगठन माहौल बिगाड़ समस्या खड़ी कर सकते हैं। इससे पहले घल्लूघारा के दौरान 2014 और 2015 में भी हरमंदिर साहिब परिसर में उग्र पंथियों और एसजीपीसी स्टाफ के बीच भिड़ंत हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


तमाम बातों को ध्यान में रखते हुए प्रशासन कोई कमी नहीं रखना चाहता। एक अधिकारी का कहना था कि इसके अलावा अतिरिक्त सुरक्षा बलों को रिजर्व रखा गया है, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति में उनका उपयोग किया जा सके। उधर, एसजीपीसी के अध्यक्ष जत्थेदार अवतार सिंह मक्कड़ ने सिखों से अपील की है कि घल्लूघारा सप्ताह के दौरान शांति बनाए रखें और आपरेशन में मारे गए लोगों की आत्मिक शांति के लिए प्रार्थना करें।


दल खालसा ने छह को बंद का आह्वान किया
उग्र संगठन दल खालसा ने आपरेशन ब्लू स्टार की वर्षगांठ पर अमृतसर बंद का आह्वान किया है। दल खालसा ने तीन जून को अमृतसर में जुलूस निकालने की भी घोषणा की है। दल खालसा के प्रवक्ता कंवर पाल सिंह ने कहा है कि बंद का आह्वान सैकड़ों श्रद्धालुओं की मौत के विरोध में किया गया है। इस संबंध में सिख यूथ आफ पंजाब के कार्यकर्ता विभिन्न व्यापारिक संगठनों से भी मिले हैं और उन्हें बंद में सहयोग की अपील की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed