ऑपरेशन ब्लू स्टार की बरसी: श्री हरमंदिर साहिब में लगे खालिस्तान के नारे, जत्थेदार बोले-सभी सिख एकजुट हों
ऑपरेशन ब्लू स्टार की बरसी के मद्देनजर अमृतसर सिटी में 68 नाके लगाए गए हैं। सभी नाकों पर 24 घंटे पुलिस शिफ्ट वाइज ड्यूटी कर रही है। सुरक्षा प्रबंधों में आरएएस, एआरपी, पंजाब पुलिस के कमांडो, एसओजी, स्वेट टीम, टियर गैस टीम और लोकल पुलिस को मिलाकर 3500 जवानों की तैनाती की गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आज ऑपरेशन ब्लू स्टार की बरसी है। श्री हरमंदिर साहिब में श्री अकाल तख्त पर खालिस्तान के नारों के बीच ऑपरेशन ब्लू स्टार की 39वीं बरसी मनाई गई। इस बार खालिस्तान के नारे लगे, पोस्टर भी दिखाए गए हालांकि तलवारें नहीं लहराई गईं।
यह भी पढ़ें : मानव तस्करी: पंजाब की महिला पर ओमान में जुल्म, कई जगह बेच काम करवाया, वेतन नहीं, यातना मिली
कौम के नाम संदेश में श्री अकाल तख्त के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने सिखों से एकजुट होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि अकाल तख्त की अगुवाई में सारी सिख कौम को एकजुट होना होगा तभी सिख शक्तिशाली और मजबूत होंगे।
वहीं अकाली दल अमृतसर के प्रमुख सिमरनजीत सिंह मान ने कहा कि एसजीपीसी के चावन के लिए सारा सिख पंथ तैयारी करें और गलत काम करने वालों को एसजीपीसी के नेतृत्व से बाहर करें। सरबत खालसा के जत्थेदार ध्यान सिंह मंड ने कहा कि सिख विरोधियों की पहचान करनी होगी। सरकारों के साथ मिलकर सिखों को कमजोर करने वालों के खिलाफ सभी को एकजुट होना होगा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.