फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   opening of the wrestling game Nursery, siwani mandi

कुश्ती खेल नर्सरी का उद्घाटन, गीता बोलीं- पहले ओलंपिक में मेडल फिर 'दंगल-2'

Thu, 16 Feb 2017 09:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिवानी मंडी
ब्यूरो/अमर उजाला, सिवानी मंडी Updated Thu, 16 Feb 2017 09:11 AM IST
विज्ञापन
opening of the wrestling game Nursery, siwani mandi
पहलवान महावीर फौगाट, गीता व बबीता और अन्य - फोटो : अमर उजाला
माटी के पहलवान रह चुके महावीर फौगाट और उनकी बेटियां गीता और बबीता फौगाट भले ही जाट आरक्षण के पक्षधर हैं लेकिन इसकी आड़ में होने वाले किसी भी दंगे से वे सहमत नहीं हैं। पहलवान महावीर फौगाट और खुद गीता व बबीता ने कहा कि पहले भी आरक्षण के नाम पर पूरा हरियाणा जल गया और समाज में बंटवारे की नौबत आ गई थी।
विज्ञापन


फौगाट परिवार ने इस बार के आरक्षण के लिए शांतिपूर्वक माहौल बनाए रखने पर समाज के लोगों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि कोई भी समाज अपने हक की लड़ाई शांतिपूर्वक ढंग से लड़ने का अधिकारी है।
विज्ञापन


हिंदू स्कूल में कुश्ती खेल नर्सरी के उद्घाटन के बाद आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान पहलवान महावीर फौगाट ने कहा कि देश में खिलाड़ियों की कोई कमी नहीं है लेकिन अगर उन्हें अभिभावकों का सहयोग और उचित मंच मिले तो हजारों गीता और बबीता पैदा की जा सकती हैं। गीता ने कहा कि हिंदू पब्लिक स्कूल में उनके पिता के नाम से देश की पहली खेल नर्सरी खुली है जो भविष्य में न केवल देश बल्कि विदेश में भी अपना और देश का नाम रोशन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिल्म से पहले गेम पर फोकस : गीता

opening of the wrestling game Nursery, siwani mandi
मंच पर मौजूद पहलवान महावीर फौगाट, गीता व बबीता। - फोटो : अमर उजाला
फिल्म से पहले गेम पर फोकस : गीता
दंगल को मिली भारी सफलता के बाद उनके नाम से दंगल 2 फिल्म में किरदार अदा करने के सवाल पर गीता ने कहा कि उनका सारा ध्यान पहले अपने खेल पर रहेगा। वे 2020 तक देश को ओलंपिक दिलवाने पर ही अधिक ध्यान देंगी और उसके बाद ही हम चाहेंगे कि हम पर दंगल 2 बने।

कांग्रेस और भाजपा सरकार को दिए समान अंक
खेलों के मामले में पहलवान महावीर फौगाट और गीता फौगाट ने खेलों के मामले में खिलाड़ियों को बढ़ावा देने में न केवल मौजूदा भाजपा सरकार बल्कि पूर्व की कांग्रेस सरकार को भी बराबर के अंक दिए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed