{"_id":"58a481ae4f1c1b5833d866d9","slug":"opening-of-the-wrestling-game-nursery-siwani-mandi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कुश्ती खेल नर्सरी का उद्घाटन, गीता बोलीं- पहले ओलंपिक में मेडल फिर 'दंगल-2'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुश्ती खेल नर्सरी का उद्घाटन, गीता बोलीं- पहले ओलंपिक में मेडल फिर 'दंगल-2'
ब्यूरो/अमर उजाला, सिवानी मंडी
Updated Thu, 16 Feb 2017 09:11 AM IST
विज्ञापन
पहलवान महावीर फौगाट, गीता व बबीता और अन्य
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माटी के पहलवान रह चुके महावीर फौगाट और उनकी बेटियां गीता और बबीता फौगाट भले ही जाट आरक्षण के पक्षधर हैं लेकिन इसकी आड़ में होने वाले किसी भी दंगे से वे सहमत नहीं हैं। पहलवान महावीर फौगाट और खुद गीता व बबीता ने कहा कि पहले भी आरक्षण के नाम पर पूरा हरियाणा जल गया और समाज में बंटवारे की नौबत आ गई थी।
फौगाट परिवार ने इस बार के आरक्षण के लिए शांतिपूर्वक माहौल बनाए रखने पर समाज के लोगों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि कोई भी समाज अपने हक की लड़ाई शांतिपूर्वक ढंग से लड़ने का अधिकारी है।
हिंदू स्कूल में कुश्ती खेल नर्सरी के उद्घाटन के बाद आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान पहलवान महावीर फौगाट ने कहा कि देश में खिलाड़ियों की कोई कमी नहीं है लेकिन अगर उन्हें अभिभावकों का सहयोग और उचित मंच मिले तो हजारों गीता और बबीता पैदा की जा सकती हैं। गीता ने कहा कि हिंदू पब्लिक स्कूल में उनके पिता के नाम से देश की पहली खेल नर्सरी खुली है जो भविष्य में न केवल देश बल्कि विदेश में भी अपना और देश का नाम रोशन करेंगे।

फिल्म से पहले गेम पर फोकस : गीता
मंच पर मौजूद पहलवान महावीर फौगाट, गीता व बबीता।
- फोटो : अमर उजाला
फिल्म से पहले गेम पर फोकस : गीता
दंगल को मिली भारी सफलता के बाद उनके नाम से दंगल 2 फिल्म में किरदार अदा करने के सवाल पर गीता ने कहा कि उनका सारा ध्यान पहले अपने खेल पर रहेगा। वे 2020 तक देश को ओलंपिक दिलवाने पर ही अधिक ध्यान देंगी और उसके बाद ही हम चाहेंगे कि हम पर दंगल 2 बने।
कांग्रेस और भाजपा सरकार को दिए समान अंक
खेलों के मामले में पहलवान महावीर फौगाट और गीता फौगाट ने खेलों के मामले में खिलाड़ियों को बढ़ावा देने में न केवल मौजूदा भाजपा सरकार बल्कि पूर्व की कांग्रेस सरकार को भी बराबर के अंक दिए।