फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Opening of rose festival

रोज फेस्टिवल का आगाज

Fri, 26 Feb 2021 02:31 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 26 Feb 2021 02:31 AM IST
विज्ञापन
Opening of rose festival
चंडीगढ़। सांकेतिक रोज फेस्टिवल का शुभारंभ शुक्रवार को रोज गार्डन में होगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रशासक के सलाहकार मनोज परिदा मौजूद रहेंगे। उनके साथ मेयर रविकांत शर्मा कार्यक्रम का औपचारिक उद्घाटन करेंगे। 28 को रोज फेस्टिवल का समापन होगा। इस दौरान कोरोना योद्धाओं को सलामी देने के साथ उन्हें पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन

बता दें कि कोरोना महामारी के कारण इस बार 49वां रोज फेस्टिवल सांकेतिक रूप से मनाया जा रहा है। हर साल गुलाबों की विशेष श्रृंखला के साथ रोज गार्डन की खूबसूरती देखते ही बनती है। विभिन्न रंगों के गुलाब लोगों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। देसी और विदेशी प्रजाति की लगभग 800 से ज्यादा प्रजातियां शोभा बढ़ाती हैं। साल दर साल इन प्रजातियों में इजाफा होता है लेकिन कोरोना के चलते इस बार नई प्रजातियों को शामिल नहीं किया जा सका है।
विज्ञापन

इस बार नहीं मिली नई प्रजातियां
निगम के अधिकारियों ने बताया कि ज्यादातर गुलाब बंगलूरू और बंगाल से आते हैं, लेकिन कोरोना महामारी के कारण इस बार वहां भी नई प्रजाति के गुलाब नहीं थे। इस कारण निगम ने इस बार रोज फेस्टिवल में अपने पास उपलब्ध प्रजातियों को ही बेहतर तरीके से प्रस्तुत करने का फैसला लिया। इस बार लोगों 829 प्रकार के गुलाबों की प्रजातियां देखने को मिलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोज गार्डन के विकास पर होगा खर्च
रोज फेस्टिवल आयोजित न होने पर इस बार सदन ने फैसला लिया कि आयोजन पर जो पैसे खर्च होने थे, उसे रोज गार्डन के विकास पर खर्च किया जाएगा। इसके लिए एक कमेटी बनाई गई थी। कमेटी ने तय किया कि गुलाबों के नए बैंड बनाने के लिए 20 लाख रुपये का खर्चा होगा ताकि अगले वर्ष इस आयोजन में गुलाबों की खूबसूरती बढ़ सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed