{"_id":"bab39b9bce9ad6fecbf79c99a0dfe550","slug":"open-website-and-know-tiffin-suppliar-at-chandigarh-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक क्लिक से जानिए, यहां कौन-कौन हैं टिफिन सप्लायर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक क्लिक से जानिए, यहां कौन-कौन हैं टिफिन सप्लायर
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 07 May 2015 02:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्राइसिटी में रहने वाले पीजी (पेइंग गेस्ट) और प्रोफेशनल के लिए मनपसंद खाना मंगवाने की अधिक च्वायस होगी।
विज्ञापन
एक क्लिक में ट्राइसिटी में टिफिन सप्लाई करने वाले सप्लायर की पूरी जानकारी एक वेबसाइट पर मिल सकेगी। पेशे से सीए अनुज जैन ने टिफिन प्रोवाइडर की जानकारी के लिए मंगलवार को खास वेबसाइट www.sendmytiffin.com शुरू की है।
वेबसाइट लांच करते हुए अनुज ने बताया कि देश में मुंबई के बाद इस तरह की दूसरी वेबसाइट है। पहले चरण में ट्राइसिटी के 22 टिफिन प्रोवाइडर की जानकारी वेबसाइट पर दी गई है, जिसे अगले छह महीने में 150 से 200 तक करने का लक्ष्य है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि वेबसाइट पर सभी टिफिन प्रोवाइडर द्वारा दिए जाने वाले मैन्यू और उसके रेट का जानकारी दी जाएगी। इससे घर या दफ्तर में बैठकर वेबसाइट पर किसी भी टिफिन प्रोवाइडर को खाने का ऑडर दिया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि चंडीगढ़ में हर रोज करीब दो हजार टिफिन की सप्लाई होती है। ऐसे में टिफिन प्रोवाइडर की जानकारी के लिए शुरू की गई इस वेबसाइट को अच्छा रिस्पांस मिलेगा।
विज्ञापन