फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Open Air theater inaugration

साठ दिन में बनकर तैयार होगा ओपन एयर थियेटर

Sat, 23 Aug 2014 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 23 Aug 2014 12:03 AM IST
विज्ञापन
Open Air theater inaugration
कैथल। लोक निर्माण एवं उद्योग मंत्री रणदीप सिंह सुरजेवाला ने शुक्रवार को ओपन एयर थियेटर का लोकार्पण किया। उन्होंने इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि थियेटर देश की विभिन्न लोक संस्कृतियों की संगम स्थली के रूप में उभरकर सामने आएगा।
विज्ञापन


 नगर परिषद द्वारा निर्मित किए जाने वाले इस ओपन एयर थियेटर में खुला मंच और उसके सामने ऊपर से नीचे की ओर सीढ़ियां बनाई जाएंगी। इस मंच पर समय-समय पर थियेटर और रंग मंच के कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से यहां के निवासियों को देश की विभिन्न कलाओं और संस्कृतियाें से जोड़े रखने का काम करेंगे। सुरजेवाला ने कहा कि किसी भी क्षेत्र के विकास के साथ यह जरूरी है कि वहां की प्राचीन संस्कृति और परंपराओं तथा संस्कारों को जीवंत रखने के प्रयास भी समानांतर रूप से चलते रहें।
विज्ञापन


लोक निर्माण मंत्री ने कहा कि ओपन एयर थियेटर का निर्माण आगरा पत्थर से होगा, इसके एक तरफ भव्य किला तथा इसके बैक ड्राप के रूप में हरियाणा में सबसे सुंदर उद्यान के रूप में पहचान बना चुका। सुरजेवाला ने दावा किया कि ओपन एयर थियेटर का निर्माण 60 दिन में किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच सौ गाड़ियों के लिए पार्किंग

इसके आसपास विकसित होने वाले शहीद भगत सिंह स्टेडियम में वाक वेज, बास्केटबाल, लॉन टेनिस व वॉलीबाल कोर्ट बनाए जाएंगे। किले के ठीक सामने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के मुख्य द्वार के सामने किलानुमा एक भव्य प्रवेश द्वार बनाया जाएगा। उनका कहना था कि ओपन एयर थियेटर, शहीद भगत सिंह स्टेडियम और भव्य किले के दूसरी तरफ कम से कम 500 गाड़ियों की क्षमता वाली एक पार्किंग स्थल बनाया जाएगा।


थियेटर के पास लोगों के घूूमने के लिए 1500 फुट की खाली जगह को विकसित करके उसमें चार गजीबों लगाए जाएंगे और इस सारे परिसर को रिटेनिंग वाल से कवर किया जाएगा।  इस अवसर पर बसंत जैन, प्रेम जैन, रामनिवास मित्तल, प्यारे लाल वर्मा, रणधीर राणा, पूर्व मंत्री रामभज लोधर, बहादुर सैनी, महावीर जैन, डा. श्याम साहनी, सरदार मान सिंह, दर्शन सिंह खनौदा, नाथी राम प्रजापति ठेकेदार, नरेश चहल ठेकेदार, प्रदर्शन और जयकिशन मान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed