फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   OPD registration facility started at 10 contact centers for Government Multi Specialty Hospital Chandigarh

Chandigarh: संपर्क सेंटर में हो सकता है सरकारी अस्पताल के लिए पंजीकरण, सुविधा के बारे में लोगों को पता नहीं

Sat, 03 Sep 2022 04:26 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 03 Sep 2022 04:26 PM IST
सार

मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखकर प्रशासन स्वास्थ्य सेवाओं को ऑनलाइन मोड पर लाने का प्रयास कर रहा है। इसी क्रम में कोविड में संक्रमण के खतरे से बचाव के लिए संपर्क सेंटरों में पंजीकरण की सुविधा शुरू की गई थी।

विज्ञापन
OPD registration facility started at 10 contact centers for Government Multi Specialty Hospital Chandigarh
सेक्टर 16 अस्पताल में रजिस्ट्रेशन के लिए लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंडीगढ़ के गवर्नमेंट मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल (जीएमएसएच) सेक्टर-16 में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए 19 अक्तूबर 2021 से शहर के 10 संपर्क केंद्रों पर ओपीडी पंजीकरण सुविधा शुरू की जा चुकी है। मरीज इन संपर्क केंद्रों पर 10 रुपये का शुल्क जमा कर अपना पंजीकरण करवा सकते हैं।

विज्ञापन


संपर्क केंद्रों पर सुबह आठ से 11 बजे तक पंजीकरण कराया जा सकता है लेकिन लोग इस सुविधा से अनजान हैं। इस वजह से अब भी अस्पताल के पंजीकरण काउंटर में लंबी कतार लग रही है। कतार में खड़े लोग पंजीकरण के लिए धक्के खा रहे हैं। अस्पताल की लाइन में इंतजार करते मरीजों व उनके परिजनों का कहना है कि उन्हें जानकारी ही नहीं है। अगर पता होता तो वे इतनी गर्मी में धक्के खाने के लिए अस्पताल क्यों आते। वे तो अपने घर के पास के संपर्क केन्द्र में आराम से पंजीकरण करवाकर अस्पताल आते। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखकर प्रशासन स्वास्थ्य सेवाओं को ऑनलाइन मोड पर लाने का प्रयास कर रहा है। इसी क्रम में कोविड में संक्रमण के खतरे से बचाव के लिए संपर्क सेंटरों में पंजीकरण की सुविधा शुरू की गई थी लेकिन सुविधा शुरू करने के बाद प्रशासन ने इसकी जानकारी जनता तक पहुंचाने का प्रयास नहीं किया। परिणाम यह निकला कि जानकारी के अभाव में लोग अब भी अपने घर के पास के संपर्क केंद्र जाने की बजाय अस्पताल के पंजीकरण काउंटर में घंटों परेशान हो रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सुविधा बनाई है तो जानकारी भी दो 

संपर्क केंद्र पर पंजीकरण की जानकारी ही नहीं है। अगर पता होता तो हम अस्पताल की लाइन में धक्के खाने क्यों आते। स्वास्थ्य विभाग को भी इसकी जानकारी जनता तक पहुंचाने की व्यवस्था करनी चाहिए।  -रमेश दुग्गल, मलोया


जिस जनता के लिए सुविधाएं शुरू की जाती हैं उन्हें ही उसकी सूचना नहीं दी जाती। संपर्क सेंटर पर पंजीकरण ऐसी ही सुविधा का उदाहरण है। अगली बार से संपर्क सेंटर पर पंजीकरण करवाकर ही अस्पताल आऊंगी।  - नीना सिंह, सेक्टर 22 

इन केंद्रों पर है पंजीकरण की सुविधा

संपर्क केंद्र सेक्टर-10
संपर्क केंद्र सेक्टर-15
संपर्क केंद्र सेक्टर-40
संपर्क केंद्र सेक्टर-43
संपर्क केंद्र इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1
संपर्क केंद्र धनास
संपर्क केंद्र विकास नगर 
संपर्क केंद्र बापूधाम कॉलोनी
संपर्क केंद्र मनीमाजरा
संपर्क केंद्र मलोया
नोट- इसके साथ ही http://ors.gov.in के लिंक पर जाकर भी ऑनलाइन पंजीकरण करवा सकते हैं।
 

मरीजों को इसकी जानकारी देने के लिए अस्पताल में इमरजेंसी पंजीकरण काउंटर के साथ ओपीडी पंजीकरण काउंटर के पास सभी संपर्क सेंटरों के नाम के साथ सूचना लगाई गई है। मरीजों तक सूचना पहुंचाने का पूरा प्रयास जारी है ताकि कोई परेशानी न हो। - डॉ. सुमन सिंह, निदेशक स्वास्थ्य
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed