फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   OPD of PGI Chandigarh, GMCH-32 and GMSH-16 May Start

बड़ी राहतः जल्द शुरु हो सकती है पीजीआई, जीएमसीएच-32 और जीएमएसएच-16 की ओपीडी

Wed, 03 Jun 2020 01:10 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Wed, 03 Jun 2020 01:10 PM IST
विज्ञापन
OPD of PGI Chandigarh, GMCH-32 and GMSH-16 May Start
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
चंडीगढ़ पीजीआई, जीएमसीएच-32 और जीएमएसएच-16 की बंद ओपीडी को भी अब जल्द ही शुरू किया जा सकता है। मंगलवार को प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने तीनों अस्पतालों के प्रमुखों को सलाह दी कि वह जल्द ही ओपीडी सर्विस को शुरू करें ताकि लंबे समय से इलाज के इंतजार में बैठे नॉन-कोविड मरीजों का भी इलाज हो सके। बैठक में यूटी प्रशासन के सभी वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन


प्रशासक ने चंडीगढ़ के डीजीपी को निर्देश दिए कि वह जांच करें कि कहीं लॉकडाउन के दौरान जो छूट दी गई है, शहरवासी उनका दुरुपयोग तो नहीं कर रहे हैं। प्रशासक ने कहा कि इसका तत्काल रिव्यू किया जाए और जहां जरूरत हो वहां सख्ती बरती जाए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि शहरवासियों को खुद ही अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए सोशल डिस्टेंसिंग के साथ हैंड हाइजीन, मास्क इत्यादि का ध्यान रखना चाहिए। उन्होंने डीजीपी को आदेश दिए कि सभी विजिटरों को आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करने की हिदायत दी जाए, जिससे सेल्फ मॉनिटरिंग हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


बचे हुए श्रमिकों के लिए चलाई जाएंगी दो ट्रेनें
गृह सचिव अरुण कुमार गुप्ता ने बताया कि 132 लोग दूसरे देशों से वापस चंडीगढ़ एयरपोर्ट पहुंचे हैं, इनमें से 84 ने अपना क्वारंटीन पीरियड पूरा कर लिया है जबकि 48 लोग अभी होटल में ही क्वारंटीन हैं। इन सबके छुट्टी देने से पहले टेस्ट किए गए हैं।


उन्होंने बताया कि 443 लोग ट्रेनों के जरिए चंडीगढ़ पहुंचे हैं, स्क्रीनिंग के बाद इनमें से केवल एक व्यक्ति कोरोना पॉजीटिव पाया गया। वित्त सचिव एके सिन्हा के मुताबिक, अब चंडीगढ़ से श्रमिक ट्रेनों की डिमांड घट गई है। फिलहाल जो श्रमिक बचे हैं, उनके लिए दो ट्रेनें चलाई जानी हैं ताकि वह अपने गृह राज्यों बिहार और उत्तर प्रदेश में पहुंच सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed