फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh News in Hindi: OPD in GMCH-32 starts November 2

जीएमसीएच-32 में दो नवंबर से ओपीडी, पहले फोन से कराना होगा पंजीकरण फिर डॉक्टर बुलाएंगे

Fri, 30 Oct 2020 02:06 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Fri, 30 Oct 2020 02:06 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh News in Hindi: OPD in GMCH-32 starts November 2
जीएमसीएच - फोटो : फाइल फोटो

चंडीगढ़ के सेक्टर-32 स्थित गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (जीएमसीएच) ने दो नवंबर से ओपीडी शुरू करने का फैसला लिया है। हॉस्पिटल पीजीआई का मॉडल अपनाते हुए टेलीफोन के माध्यम से पंजीकरण के बाद मरीजों को देखेगा। मरीजों को पहले मेडिकल कॉलेज के नंबरों पर कॉल करना होगा। उसके बाद डॉक्टर तय करेंगे कि किस मरीज को ओपीडी में बुलाना है, किसे टेलीफोन के माध्यम से ही परामर्श देना है।

विज्ञापन


पहले फेज में पल्मोनरी मेडिसिन (सांस विशेषज्ञ), रेडियोथैरेपी (कैंसर इलाज), पीडियाट्रिक्स (शिशु विशेषज्ञ), प्रसूति व स्त्री रोग और मनोरोग शामिल हैं। मेडिकल कॉलेज की कार्यवाहक निदेशक डॉ. जसविंदर कौर ने बताया कि बिना पंजीकरण के किसी भी मरीज को नहीं देखा जाएगा।
विज्ञापन


मरीज को पहले मेडिकल कॉलेज के नंबर पर कॉल करना होगा। उसके बाद अस्पताल की ओर से उन्हें सूचित किया जाएगा कि किस दिन और किस वक्त पर अस्पताल में आना है। मरीजों की कोई संख्या नहीं तय की गई है। ओपीडी में आने वाले हर मरीज को कोविड- 19 के सुरक्षा मानकों का पालन करना होगा। ओपीडी के नंबर मेडिकल कॉलेज की वेबसाइट पर अपलोड हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed