{"_id":"61d9fb52de74ee7afd6f19e0","slug":"opd-closed-from-10-in-gmsh-16-too-chandigarh-news-pkl4387233148","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीएमएसएच-16 में भी 10 से ओपीडी बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीएमएसएच-16 में भी 10 से ओपीडी बंद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। कोरोना संक्रमण की बढ़ती रफ्तार को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने पीजीआई और जीएमसीएच-32 की तर्ज पर जीएमएसएच-16 की ओपीडी सेवाएं सोमवार से बंद करने का निर्णय लिया है। अब 10 जनवरी से मरीजों को ई-संजीवनी व टेली कंसल्टेशन से परामर्श दिया जाएगा। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने हेल्पलाइन नंबर जारी कर दिए हैं।
स्वास्थ्य निदेशक डॉ. सुमन सिंह ने बताया कि त्वचा, हड्डी रोग, सर्जरी, आंख, फिजियोथैरेपी, मनोचिकित्सा, दंत चिकित्सा और ईएनटी की ओपीडी फिलहाल बंद रहेगी। हालांकि, आपातकालीन सेवाओं के साथ स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग व बाल रोग विभाग की ओपीडी पहले की तरह संचालित की जाएगी।
मरीजों की सुविधा के लिए त्वचा, नेत्र, ईएनटी, सर्जरी, ऑर्थो, मेडिसिन, दंत चिकित्सा, मनो चिकित्सा और बाल रोग विभागों में सुबह 9.30 से दोपहर 2 बजे तक टेली कंसल्टेशन से परामर्श दिया जाएगा। इसके साथ ई संजीवनी esanjeevaniopd.in पोर्टल का उपयोग करके यूटी चंडीगढ़ के स्वास्थ्य और कल्याण केंद्रों के डॉक्टरों से परामर्श ले सकते हैं, जिन्हें शारीरिक परामर्श की आवश्यकता है, वे ऑनलाइन पोर्टल https://ors.gov.in के माध्यम से अपना पंजीकरण करा सकते हैं।
विज्ञापन
हेल्पलाइन नंबर जारी
त्वचा रोग विभाग- 0172-275-2269
नेत्र विभाग- 0172-275-2260
ईएनटी- 0172-275-2252/0172-275-2253
सर्जरी- 0172-275-2230
हड्डी रोग विभाग- 0172-275-2034/0172-275-2223
मेडिसिन- 0172-275-2236
दंत रोग विभाग- 0172-275-2211
मनोचिकित्सा- 0172-275-2270/ 0172-275-2272
स्त्रीरोग -0172-275-2044