{"_id":"497744ff539809566b76c9c4fe199526","slug":"op-chautala-in-kaithal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव से पहले ही चौटाला ने खींचा जीत का खाका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव से पहले ही चौटाला ने खींचा जीत का खाका
ब्यूरो/अमर उजाला कैथ्ाल
Updated Thu, 09 Oct 2014 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैथल। कैथल के हुडा मैदान में इनेलो प्रत्याशी कैलाश भगत एवं रामपाल माजरा द्वारा आयोजित जिलास्तरीय रैली में इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला का अभिनंदन किया गया। इस दौरान चौटाला ने भी प्रदेश में इनेलो की सरकार का खाका खींच डाला और प्रदेश में इनेलो सरकार बनने पर एडवांस में बधाई भी दे डाली।
इन सीटों पर जीत का दावा ठोका
चौटाला ने जनसभा में ऐलान किया कि चुनाव में इनेलो पंचकूला की सारी, यमुनानगर की चार, कुरुक्षेत्र की चार, करनाल की पांच, सोनीपत की छह, पलवल की तीन, सिरसा की पांच, कैथल की सभी चारों सीटों पर जीत दर्ज करेगी। विरोधी नेताओं के जेल से सरकार चलाने के बयान का जवाब देते हुए चौटाला ने कह, शपथ कहीं से भी लें, सरकार तो चंडीगढ़ से ही चलेगी।’ उन्होंने कहा, सीएम बनने के बाद पहले कुरुक्षेत्र में शपथ ली थी, लेकिन सरकार तो चंडीगढ़ से ही चलाई थी। इसीलिए यह चिंता नहीं है कि सरकार जेल से चलेगी। मुझे बिना कुसूर के कांग्रेस सरकार ने जेल में बंद किया है।
‘एक-एक जुल्म का हिसाब लेंगे’
चौटाला ने इशारा करते हुए यह तक कह डाला कि पंजाब के पूर्व सीएम सरदार लछमन सिंह ने जेल के समय उन्हें तंग करने वाले जेलर भाटिया को कब्र से भी खोद कर लाने के आदेश दे दिए थे। इसीलिए वे इससे ज्यादा क्या कहेंगे। जुल्म करने वालों से उनके एक-एक जुल्म का हिसाब-किताब चुकता किया जाएगा। चौटाला की इस बात पर खूब ठहाके लगे। चौटाला ने कहा कि इनेलो की सरकार बनते ही सभी की मौज करवा दूंगा। चौटाला ने हरियाणवी अंदाज में कहा कि एक बार इनेलो की सरकार बनवा दो, सात पीढ़ियां का जुगाड़ बिठा दूंगा।
विज्ञापन
मौके पर पूर्व मंत्री सुरेंद्र मदान, पूर्व सीपीएस पं. रोशनलाल तिवारी, प्रदेश कोषाध्यक्ष पारस मित्तल, जाट नेता धर्मपाल छौत, डा. मेहरसिंह सैनी, नारायण दत्त शास्त्री, अग्रवाल नेता कृष्ण बंसल, अमरजीत छाबड़ा, जाट शिक्षा समिति के पूर्व प्रधान बलवान कोटड़ा, शमशेर एडवोकेट, पूर्व विधायक मक्खन सिंह, जिप्पी शोरेवाला, धर्मवीर केमिस्ट, ईश्वर गर्ग धनौरी, मनोज बंसल, अधिवक्ता शशी वालिया, अधिवक्ता धर्मवीर भोला, जिला संगठन सचिव हरदीप पाडला, संजय जागलान, देवेंद्र कुलतारन, महेश मंगल, अधिवक्ता सांकेत मंगल सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।