{"_id":"6317a1e311542e286f22d9d2","slug":"only-three-out-of-99-commercial-properties-sold-one-in-two-freeholds-chandigarh-news-pkl461613026","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़: 99 व्यावसायिक संपत्तियों में से सिर्फ तीन, फ्री होल्ड की दो में से एक बिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़: 99 व्यावसायिक संपत्तियों में से सिर्फ तीन, फ्री होल्ड की दो में से एक बिकी
Wed, 07 Sep 2022 11:39 AM IST
पंचकुला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Sep 2022 11:39 AM IST
सार
सभी संपत्तियों के लिए सबसे अधिक बोली लगाने वाले बोलीदाता को 13 सितंबर तक 25 प्रतिशत राशि जमा करनी होगी। अगर बोलीदाता की ओर से तय समय के अंदर इसका भुगतान नहीं किया जाता है तो बोर्ड की तरफ से ईएमडी (बयाना राशि) जब्त कर ली जाएगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड (सीएचबी) ने 53 फ्री होल्ड आवासीय व दो व्यावसायिक और 99 लीज होल्ड व्यावसायिक संपत्तियों की ई-नीलामी की है। इसमें एक बार फिर लोगों ने फ्री होल्ड संपत्तियों के लिए ही रुचि दिखाई है।
विज्ञापन
लीज होल्ड की 99 व्यावसायिक संपत्तियों में सिर्फ तीन बिकी हैं, जबकि फ्री होल्ड की दो में से एक बिक गई है। कुल 154 संपत्तियों में से 23 को बेचकर बोर्ड ने 14.11 करोड़ की कमाई की है।
विज्ञापन
मंगलवार को सीएचबी ने 154 संपत्तियों को बेचने के लिए जारी किए टेंडर की वित्तीय बोली खोली। आवासीय संपत्तियां फ्री होल्ड थीं। ये कुल 53 थीं, जिसमें से 19 बिक गई हैं। सेक्टर-49 का टू-बीएचके फ्लैट सबसे महंगा 90 लाख रुपये में बिका है, जबकि इसका आरक्षित मूल्य 85.47 लाख रुपये था। सेक्टर-61 के 12 टू-बीएचके फ्लैट 73 लाख से लेकर 85 लाख रुपये के बीच में बिके हैं।
विज्ञापन
इनका आरक्षित मूल्य 72.56 लाख रुपये था। इसके अलावा सेक्टर-26, 63, 49 और 38 वेस्ट के कुल 6 ईडब्ल्यूएस फ्लैट्स भी बिके हैं। इनका आरक्षित मूल्य 25 लाख से 28 लाख के बीच था और ये 27 लाख से 28.51 लाख के बीच बिके हैं। नीलामी में 23 संपत्तियों का आरक्षित मूल्य 13.16 करोड़ था, जो 14.11 करोड़ रुपये में बिके हैं।
13 सितंबर तक जमा करानी होगी 25 फीसदी राशि
सभी संपत्तियों के लिए सबसे अधिक बोली लगाने वाले बोलीदाता को 13 सितंबर तक 25 प्रतिशत राशि जमा करनी होगी। अगर बोलीदाता की ओर से तय समय के अंदर इसका भुगतान नहीं किया जाता है तो बोर्ड की तरफ से ईएमडी (बयाना राशि) जब्त कर ली जाएगी और बोलीदाता को सीएचबी की किसी भी संपत्ति के लिए बोली लगाने से ब्लैकलिस्ट कर दिया जाएगा।
डेढ़ साल में 210 संपत्तियां बेच बोर्ड ने कमाए 140 करोड़
सीएचबी की तरफ से बताया गया है कि अप्रैल 2021 से सितंबर 2022 के बीच सीएचबी ने कुल 210 संपत्तियां बेची हैं। इनसे करीब 140.21 करोड़ कमाए हैं। इनमें सबसे अधिक 141 फ्री होल्ड आवासीय संपत्तियों बिकी हैं। इसके बाद आवासीय लीज होल्ड की 16, व्यावसायिक लीज होल्ड की 44 और व्यावसायिक फ्री होल्ड की कुल 9 संपत्तियों को बेचने में चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड कामयाब रहा है।