फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Only 59 School of Chandigarh have No Objection Certificate of fire department

चंडीगढ़: विद्यार्थियों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़, 200 स्कूलों में से सिर्फ 59 के पास ही है अग्निशमन विभाग की एनओसी 

Sat, 31 Jul 2021 12:18 PM IST
निवेदिता वर्मा नवदीप मिश्रा, अमर उजाला, चंडीगढ़
नवदीप मिश्रा, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 31 Jul 2021 12:18 PM IST
सार

चंडीगढ़ में 114 सरकारी स्कूल, 7 सरकारी सहायता प्राप्त और 79 निजी स्कूल हैं। पिछले तीन सालों में शहर के केवल 89 स्कूलों ने ही अग्निशमन विभाग में एनओसी के लिए आवेदन किया है। इनमें से 59 को ही विभाग ने एनओसी जारी की है।

विज्ञापन
Only 59 School of Chandigarh have No Objection Certificate of fire department
स्कूलों के पास नहींअग्निशमन विभाग की एनओसी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंडीगढ़ के 200 स्कूलों में से सिर्फ 59 के पास अग्निशमन विभाग का अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) है। 141 स्कूल बच्चों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। खास बात यह है कि इनमें सरकारी स्कूलों की संख्या निजी स्कूलों से ज्यादा है। अफसरों और स्कूल प्रबंधकों की यह लापरवाही विद्यार्थियों की जान पर भारी पड़ सकती है। 

विज्ञापन


नोटिस के बावजूद कई स्कूल अपनी खामियों को पूरा नहीं करते। वहीं, अग्निशमन विभाग भी नोटिस जारी कर अपनी जिम्मेदारी पूरी मान लेता है। विभाग की ओर से मामले में सख्ती नहीं बरती जाती। इससे स्कूल एनओसी नहीं लेते। अब सीबीएसई की ओर से सरस पोर्टल पर अग्निशमन विभाग की एनओसी को अनिवार्य कर दिया गया है। ऐसे में एनओसी के लिए आवेदनों की संख्या में इजाफा हो रहा है।
विज्ञापन



स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा बहुत जरूरी है, लेकिन इसे लेकर स्कूल प्रबंधन और अग्निशमन विभाग के अधिकारी गंभीर नहीं हैं। शहर में 114 सरकारी स्कूल, 7 सरकारी सहायता प्राप्त और 79 निजी स्कूल हैं। पिछले तीन सालों में शहर के केवल 89 स्कूलों ने ही अग्निशमन विभाग में एनओसी के लिए आवेदन किया है। इनमें से 59 को ही विभाग ने एनओसी जारी की है। पांच स्कूल तो पिछले तीन सालों से लगातार एनओसी के लिए आवेदन कर रहे हैं, लेकिन खामियों के कारण उन्हें एनओसी जारी नहीं की जा रही। सीबीएसई ने इस साल मान्यता के लिए स्कूलों को सरस पोर्टल पर अग्निशमन विभाग का अनापत्ति प्रमाणपत्र अनिवार्य कर दिया है। उसके बाद अब तक विभाग में 21 स्कूलों ने आवेदन कर दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले तीन साल में स्कूल के एनओसी की स्थिति
वर्ष           आवेदन    एनओसी जारी       लंबित

2019            42              37                    5
2020            26              21                    5
2021            21              01                   20

तीन वर्ष में रिन्यू होती है एनओसी, यह है प्रक्रिया
अग्निशमन विभाग की एनओएसी के लिए निजी स्कूलों को संपत्ति कर और सरकारी स्कूलों को सेवा कर की पर्ची देनी होती है। इसके अलावा स्कूल भवन और उसमें लगे अग्निशमन उपकरणों की फोटो देनी होती है। भवन के तल, लंबाई, प्रवेश और निकासी की व्यवस्था, पार्किंग, कमरों आदि की भी जानकारी देनी होती है। उसके बाद 10 रुपये प्रति स्क्वायर मीटर कवर्ड एरिया के हिसाब से शुल्क लिया जाता है।

31 जुलाई तक भरना था, अब दी छूट
सीबीएसई ने 31 जुलाई तक मान्यता के लिए आवेदन करने को कहा है। पहले सभी अनापत्ति प्रमाण पत्र अपलोड करने वाले स्कूलों को ही सरस पोर्टल पर आवेदन करने की अनुमति थी। स्कूलों के सामने कई तरह की समस्या आईं तो सीबीएसई ने रियायत देते हुए आवेदन करने की अनुमति दे दी है। साथ ही विभिन्न विभागों में अनापत्ति प्रमाण पत्र के लिए आवेदन करने को कहा है। आवेदन की प्रति पोर्टल पर देनी होगी।

स्कूलों को समय-समय पर नोटिस दिए जाते हैं। जिन स्कूलों ने आवेदन किया है, उनका मौका मुआयना करने के बाद ही एनओसी जारी होगी। - सौरभ अरोड़ा, मुख्य अग्निशमन अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed