{"_id":"5e0a5d9c8ebc3e879b77f79d","slug":"only-129-applications-for-sector-53-chb-will-now-change-the-scheme-chandigarh-news-pkl3616011159","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेक्टर-53 के लिए सिर्फ 129 आवेदन, सीएचबी अब स्कीम में करेगा बदलाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेक्टर-53 के लिए सिर्फ 129 आवेदन, सीएचबी अब स्कीम में करेगा बदलाव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड (सीएचबी) की तरफ से सेक्टर-53 में 492 फ्लैट्स की स्कीम के लिए शहरवासियों ने कोई खास रुचि नहीं दिखाई है। दो महीने में सिर्फ 129 लोगों ने आवेदन किया है। कम आवेदकों की संख्या को देखने के बाद सीएचबी अब स्कीम में बदलाव कर सकता है। सूत्रों के अनुसार सेक्टर-53 में फ्लैट्स तो बनाए जाएंगे, लेकिन उनकी संख्या कम हो सकती है। इस पर विचार किया जा रहा है।
सेक्टर-53 में फ्लैट खरीदने के लिए 30 दिसंबर तक 129 लोगों ने आवेदन किया है। सबसे ज्यादा 71 आवेदन थ्री बीएचके फ्लैट के लिए आए हैं। इसके बाद ईडब्ल्यूएस फ्लैट्स के लिए 27 लोगों ने आवेदन किया है। टू बीएचके फ्लैट के लिए 23 और वन बीएचके फ्लैट के लिए 8 लोगों ने आवेदन किया है। ये आंकड़े 25 अक्टूबर से 30 दिसंबर के बीच के हैं। आवेदकों की संख्या को देखने के बाद सीएचबी अपनी स्कीम में बदलाव कर फ्लैट्स की संख्या को कम कर सकता है।
सीएचबी के एक अधिकारी ने बताया कि बोर्ड की तरफ से सेक्टर-53 में फ्लैट बनाए जाएंगे। 129 लोग ऐसे हैं, जिन्होंने मकान खरीदने के लिए आवेदन कर दिया है। हालांकि उम्मीद के मुताबिक आवेदन नहीं आए हैं, इसलिए फ्लैट्स की संख्या कम की जा सकती है, लेकिन स्कीम को पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
दाम घटाए, समय भी बढ़ाया
9 अक्टूबर को सीएचबी की तरफ से सेक्टर-53 में 492 फ्लैट की स्कीम लॉन्च की गई। साथ ही आवेदन के लिए एक महीने का समय दिया गया। फ्लैट की कीमत ज्यादा होने की वजह से पहले महीने करीब 60 लोगों ने ही आवेदन किया। इसके बाद सीएचबी की बैठक में यह मुद्दा उठा और फ्लैट्स के दाम कम कर दिए गए। साथ ही आवेदन करने के लिए एक महीने का समय और दिया गया। दाम घटाने के बाद भी शहरवासियों की तरफ से कोई खास रुचि नहीं दिखाई गई।
यह हैं प्लैट्स के दाम
कैटेगरी नए दाम
एचआईजी (थ्री बेडरूम फ्लैट) 1.63 करोड़
एमआईजी (टू बेडरूम फ्लैट) 1.36 करोड़
एलआईजी (वन बेडरूम फ्लैट) 90 लाख रुपये
ईडब्ल्यूएस (टू रूम फ्लैट) 50 लाख रुपये