{"_id":"b069f03a5af54a22c7318a0672e45573","slug":"online-registration-facility-starts-at-gmch-32-chandigarh-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आप खुद तय कर सकेंगे, किस डॉक्टर से कब कराएं चेकअप?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आप खुद तय कर सकेंगे, किस डॉक्टर से कब कराएं चेकअप?
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 01 May 2015 09:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (जीएमसीएच-32) में वीरवार से डॉक्टरों का अप्वाइंटमेंट और ओपीडी का रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन शुरू हो गया है। एडवाइजर विजय कुमार देव ने इसका उद्घाटन किया।
विज्ञापन
ऑनलाइन सुविधा मिलने से अब न तो मरीजों को कार्ड बनवाने के लिए लाइन में लगना होगा और न ही इलाज के लिए। सबसे बड़ी बात यह है कि इस सुविधा के लिए मरीजों से एक भी रुपये भी अतिरिक्त नहीं देना होगा। वहीं, वीरवार को ही एक हाईटेक एंबुलेंस की सुविधा भी शुरू की गई।
विज्ञापन
जानिए, कैसे लेना है अप्वाइंटमेंट
डॉक्टर से अप्वाइंटमेंट लेने के लिए आपको जीएमसीएच-32 की वेबसाइट www.gmch.gov.in पर जाना होगा। यहां ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के बाक्स पर क्लिक करते ही एक फार्म खुलेगा। आपको अपना मोबाइल नंबर डालना होगा और कुछ ही देर में आपके मोबाइल पर पासवर्ड आ जाएगा। पासवर्ड से लॉग इन करने पर फिर एक फार्म खुलेगा, जिसमें डिटेल्स भरनी होगी। डिटेल्स भरते ही डॉक्टरों के नाम, समय और ओपीडी के दिन का आप्शन आएगा।
विज्ञापन
अगले 15 दिनों में आप कोई तारीख चुनकर डिपार्टमेंट के मनपसंद डॉक्टर से अप्वाइंटमेंट फिक्स कर सकते हैं। खास बात यह है कि आपको समय का भी आप्शन मिलेगा। जैसे आप 10-11, 11-12 व 12-1 बजे के बीच कब चेकअप कराना चाहते हैं। आप निर्धारित टाइम टेबल में कोई भी समय फिक्स कर सकते हैं।
अप्वाइंटमेंट फिक्स होते ही आएगा मैसेज
अप्वाइंटमेंट तय होते ही डॉक्टर व मरीज के पास मैसेज पहुंच जाएगा। साथ ही कंप्यूटर स्क्रीन पर अप्वाइंटमेंट की स्लिप आ जाएगी। उसके बाद जिस दिन डॉक्टर के साथ अप्वाइंटमेंट तय हुआ है, उस दिन स्लिप या फिर मोबाइल पर आए मैसेज लेकर बी. ब्लॉक के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के काउंटर पर जाना होगा। वहां से आपको कार्ड मिलेगा और सीधे ओपीडी में जाकर आप चेकअप करा सकेंगे।
पीजीआई से बेहतर है ऑनलाइन सिस्टम
पिछले महीने पीजीआई में भी ओपीडी में रजिस्ट्रेशन कराने के लिए आनलाइन सिस्टम शुरू किया गया है, लेकिन यह सुविधा सिर्फ उन मरीजों के लिए है, जो पहली बार चेकअप कराने जा रहे हैं, जबकि जीएमसीएच-32 में चाहे पहली बार चेकअप कराने जा रहे हों या फिर दोबारा। दोनों स्थिति में यह सुविधा मिलेगी। पीजीआई में सिर्फ कार्ड बनवाने के लिए रजिस्ट्रेशन हो रहा है, जबकि जीएमसीएच-32 में कार्ड के साथ डॉक्टर से अप्वाइंटमेंट भी मिल रहा है। पीजीआई में सिर्फ दस दिन के तारीख चुन सकते हैं, जबकि जीएमसीएच-32 में 15 दिन के लिए।