अध्यापकों और कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा सेकेंडरी शिक्षा विभाग ने कर्मचारियों और विभाग के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करने के लिए सुगम संपर्क नामक एक आनलाइन एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर पोर्टल शुरू किया है। इस पोर्टल पर विभाग के अध्यापक और कर्मचारी अपनी सेवा से संबंधित अपने प्रार्थना पत्र जमा करवा सकेंगे।
सेकेंडरी शिक्षा विभाग के निदेशक विवेक अत्रे ने बताया कि वेबसाइट पर जाकर कर्मचारी आनलाइन पत्र जमा करवाएंगे, पत्र जमा होने के बाद उन्हें स्वचालित टिकट नंबर दिया जाएगा, जो भविष्य में संपर्क साधने के लिए संदर्भित नंबर भी होगा।
पत्र की स्थिति की जानकारी भी ले सकेंगे
कर्मचारी इस टिकट नंबर के प्रयोग से अपने पत्र की स्थिति की जानकारी भी ले सकेंगे। इस प्रकार के पत्रों को निर्धारित तिथि देकर ब्रांच अधीक्षक को सीधा भेजा जाएगा और लक्ष्य तिथि के अनुरूप ही संबंधित अधीक्षक इन पत्रों का निपटान करने के लिए जिम्मेदार होंगे।
उन्होंने बताया कि निगरानी सेल ऐसे पत्रों का रिकार्ड रखेगा और इसके साथ-साथ सभी शाखाएं भी रिकार्ड रखेंगी। पत्र प्राप्ति के बाद कर्मचारी को एक निर्धारित तिथि की सूचना दी जाएगी, यदि कर्मचारी को निर्धारित समय तक उत्तर नहीं मिलता है तो वह राज्य के मुख्यालय का दौरा कर सकता है।
प्राथमिकता से निपटाई जाएंगी फाइलें
इस प्रकार के आनलाइन प्राप्त पत्रों पर सुगम संपर्क फ्लैग लगाया जाएगा और प्राथमिकता के आधार पर इन फाइलों का निपटारा सभी अधिकारी करेंगे।
अत्रे के मुताबिक अभी जेबीटी और मुख्य अध्यापकों को छोड़कर विभाग के कर्मचारियों के लिए यह सेवा शुरू की गई है, लेकिन जल्द ही जेबीटी और मुख्य अध्यापकों को भी इस सेवा में शामिल कर लिया जाएगा।
सुगम संपर्क को संचालित करने के लिए एक अलग से निगरानी सेल का गठन किया गया है, जिसके लिए तकनीकी अधिकारी ही नोडल अधिकारी होंगे और प्रोग्रामर अनिल रांगी तकनीकी सहायता मुहैया करवाएंगे।