फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Online payment of 118 rupees, one thousand in reward

118 रुपये का किया ऑनलाइन भुगतान, इनाम में मिले एक हजार

Wed, 09 Dec 2020 01:32 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 09 Dec 2020 01:32 AM IST
विज्ञापन
Online payment of 118 rupees, one thousand in reward
चंडीगढ़। चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड (सीएचबी) मकान की किस्त व अन्य तरह की राशि को ऑनलाइन जमा कराने के लिए लोगों को प्रोत्साहित कर रहा है। नवंबर में ऑनलाइन भुगतान करने वाले लोगों को ईनाम देने के लिए सेक्टर-9 स्थित हाउसिंग बोर्ड परिसर में मंगलवार को ड्रा निकालकर 10 विजेताओं को चुना गया। इन्हें एक-एक हजार रुपये ईनाम दिया जाएगा। इसमें सबसे कम 118 रुपये जमा करवाने पर सेक्टर-55 निवासी सुखजीत सिंह को ईनाम दिया गया है।
विज्ञापन

वहीं, सबसे अधिक ऑनलाइन भुगतान करने पर सेक्टर-49 के विकास रनौत और सुरजीत सिंह को इनाम मिला है, जिन्होंने 12980 रुपये का ऑनलाइन भुगतान किया है। शहर की एडीसी नाजुक कुमार की निगरानी में यह ड्रा निकाला गया। सभी 10 विजेताओं में से स्माल फ्लैट्स से छह, आवासीय मकानों से दो और व्यावसायिक संपत्ति से एक व्यक्ति ने भुगतान किया है। सभी विजेताओं को अलग से भी बोर्ड की तरफ से सूचित कर दिया जाएगा और पुरस्कार राशि ऑनलाइन बैंकिंग के जरिए अगले कुछ दिनों में उनके बैंक खाते में भेज दी जाएगी। बोर्ड ने बताया है कि सितंबर में 569 ऑनलाइन ट्रांजेक्शन से 28.23 लाख रुपये सीएचबी में खाते में जमा हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed