फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Online invoicing, digital payment, security on borders and will put night vision cameras: SSP

ऑनलाइन चालान, डिजिटल पेमेंट, सीमाओं पर सुरक्षा व नाइट विजन कैमरा लगाएंगे : एसएसपी

Wed, 09 Dec 2020 01:51 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 09 Dec 2020 01:51 AM IST
विज्ञापन
Online invoicing, digital payment, security on borders and will put night vision cameras: SSP
चंडीगढ़। शहर में पोस्टिंग को लेकर शुरू से ही उत्सुक थी। यातायात नियमों के पालन को लेकर शहरवासी काफी जागरूक हैं, लेकिन चंडीगढ़ की यातायात पुलिसिंग को और भी ज्यादा हाईटेक करना चाहती हूं ताकि लोगों का समय बेवजह जाम में फंसने से बचा सकूं। यह बात शहर की पहली महिला एसएसपी यातायात एंड सिक्योरिटी मनीषा चौधरी ने कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ की सीमाओं पर हाईटेक कैमरे के अलावा रूटीन चेकिंग की व्यवस्था कर सुरक्षा को पहले से और ज्यादा मजबूत करना पहली प्राथमिकता है। इसके अलावा शहर के चौक और लाइट पर जाम की व्यवस्था से निजात दिलाने के लिए रणनीति बनाई जा रही है। साथ ही देखा गया है कि ऑनलाइन चालान कटने के बाद ज्यादातर लोग चालान का भुगतान करने से बचते हैं। ऐसे में इन्हें भी व्यवस्थित करने की तैयारी की जा रही है ताकि लोग समय-समय पर इनका भुगतान कर सकें।
विज्ञापन

बाहरी राज्यों के वाहनों पर विशेष रणनीति
एसएसपी ने कहा कि दूसरे राज्यों से अक्सर सिटी ब्यूटीफुल में घूमने वालों की संख्या काफी ज्यादा रहती है। शहर के सीमाओं पर बाहरी क्षेत्र से आने वाले वाहनों की चेकिंग और उन पर विशेष तरह से रणनीति अपनाई जाएगी। इसमें उन वाहनों के चालान को लेकर भी ठोस कदम उठाया जाएगा। वहीं समय-समय पर जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिना उल्लंघन पर वाहन चालकों को न रोकने पर करेंगे काम
शहर के ज्यादातर लोग यातायात नियमों का उलंघना करने से बचते हैं। कई बार मुलाजिमों की शिकायतें आती हैं कि वे अकारण ही लोगों को रोककर परेशान करते हैं। हमारी कोशिश रहेगी कि बिना वजह यातायात नियमों के उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों को न रोका जाए।
पार्किंग एक बड़ी समस्या
शहर में अक्सर पार्किंग को लेकर लोग जूझते हैं। उन्हें कई बार वाहन खड़ा करने के लिए जगह नहीं मिलती है। इस वजह से लोग अपने वाहनों को इधर-उधर पार्क कर देते हैं। एसएसपी मनीषा चौधरी ने कहा कि मार्केट व आसपास के एरिया में पार्किंग की व्यवस्था को लेकर भी रणनीति तैयार की जाएगी। इसकी जल्द ही बैठक की जाएगी।

इन बिंदुओं पर प्राथमिकता से होगा काम
1. शहर की सीमाओं पर सुरक्षा
2. कैमरे से होगी कड़ी निगरानी
3. ऑनलाइन चालान का भुगतान करना
4. सड़कों पर इधर-उधर वाहन पार्क करना
5. व्यस्तम घंटों में जाम से निजात दिलाना
6. ऑनलाइन चालान और डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देना
7. सड़क हादसों में कमी लाना।
----- कोट
शहर में यातायात की व्यवस्था काफी बेहतर है। साथ ही ऑनलाइन चालान या डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने के अलावा यातायात पुलिस को और ज्यादा हाईटेक बनाने की कोशिश रहेगी। -मनीषा चौधरी, एसएसपी यातायात, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed