फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Online Driving License Facility in Punjab

घर बैठे ऑनलाइन बनवाएं ड्राइविंग लाइसेंस

Sat, 06 Sep 2014 02:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 06 Sep 2014 02:57 PM IST
विज्ञापन
Online Driving License Facility in Punjab

पंजाब में अब ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए डीटीओ दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। लोग घर बैठे अपना ड्राइविंग लाइसेंस बनवा सकेंगे। ट्रांसपोर्ट विभाग ने ड्राइविंग लाइसेंस ऑनलाइन बनवाने की सुविधा शुरू की है।

विज्ञापन


शुक्रवार को फतेहगढ़ साहिब में इसका पायलट प्रोजेक्ट लांच किया गया। इसके तहत लर्निंग लाइसेंस, ड्राइविंग लाइसेंस, ड्राइविंग स्कूल लाइसेंस और कंडक्टर लाइसेंस ऑनलाइन बनवाए जा सकेंगे।
विज्ञापन


इसका प्रोजेक्ट का उद्घाटन ट्रांसपोर्ट सेक्रेटरी अनुराग अग्रवाल ने किया। उन्होंने कहा कि इससे कामकाज में पारदर्शिता आएगी और आवेदकों को बार-बार दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टेट ट्रांसपोर्ट कमिश्नर अश्वनी कुमार ने बताया कि आठ सितंबर से मोहाली, पटियाला और संगरूर में भी यह सुविधा शुरू की जाएगी। पंद्रह दिनों के बाद सारे पंजाब में इसे लागू कर दिया जाएगा।

ऐसे बनेंगे ऑनलाइन लाइसेंस

Online Driving License Facility in Punjab

स्टेट ट्रांसपोर्ट कमिश्नर अश्वनी कुमार ने बताया कि केंद्रीय सड़क परिवहन व हाईवे मंत्रालय की वेब बेस्ड सेवा ‘सारथी’ के जरिए ऑनलाइन ड्राइविंग लाइसेंस बनवाए जा सकेंगे। लोगों को इसके लिए ‘सारथी’ की वेबसाइट htt://sarathi.nic.in पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा, जिसका लिंक ट्रांसपोर्ट विभाग की वेबसाइट पर भी है।

ऑनलाइन फार्म भरने के बाद आवेदक को एक कोड नंबर जारी होगा, जिसके जरिए वह अपने आवेदन का स्टेटस ऑनलाइन चेक कर सकेगा। ऑनलाइन एप्लीकेशन तीन-चार घंटों में एक्टिवेट हो जाएगी। उसके बाद आवेदक ट्रांसपोर्ट दफ्तर जाकर अपनी फोटो खिंचवा सकता है और ड्राइविंग टेस्ट दे सकता है।

टेस्ट पास करने के बाद उसे ड्राइविंग लाइसेंस जारी कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि जल्द ही हेल्प डेस्क स्थापित किए जाएंगे, जहां ऑनलाइन आवेदन भरने वालों की मदद की जाएगी।

लाइसेंस बनते ही आएगा एसएमएस

Online Driving License Facility in Punjab

अश्वनी कुमार ने बताया कि जल्द ही विभाग एक और सेवा शुरू करने जा रहा है। ऑनलाइन ड्राइविंग लाइसेंस के बाद अब मैसेज के जरिए आवेदकों को जानकारी भी दी जाएगी।

टेस्ट पास होने के बाद जैसे ही लाइसेंस बन जाएगा, आवेदक को एसएमएस के जरिए इसकी सूचना दी जाएगी ताकि वह दफ्तर पहुंच कर अपना लाइसेंस ले सके। वहीं, लाइसेंस बनवाने की फीस भी ऑनलाइन भरने की सुविधा शुरू की जा रही है। 15 से 20 दिनों में यह सेवा शुरू हो जाएगी।

ड्राइविंग टेस्ट को खुलेंगे सेंटर
ट्रांसपोर्ट सेक्रेटरी अनुराग अग्रवाल ने बताया कि अभी लाइसेंस बनवाने के लिए ड्राइविंग टेस्ट सड़कों पर ही लिया जाता है। जल्द ही पंजाब के सभी शहरों में ड्राइविंग टेस्ट सेंटर खोले जाएंगे, जहां बेहतर तरीके से ट्रेनिंग देकर टेस्ट लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed