{"_id":"c9791ac1f924ddcf1e7accc3f2ba710e","slug":"online-auction-of-chandigarh-housing-board-flats-be-ready-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ में आशियाना चाहिए, विदेश में बैठे भारतीय पढ़ें खबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ में आशियाना चाहिए, विदेश में बैठे भारतीय पढ़ें खबर
राजेश ढल्ल/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 01 Aug 2015 01:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड फ्लैट्स की नीलामी करने की तैयारी में जुटा है। नीलामी ऑनलाइन की जाएगी। ऐसा होने से लंदन, अमेरिका, कनाडा सहित विदेश में बैठकर ही एनआरआई अब चंडीगढ़ की प्रापर्टी खरीद सकेंगे। चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड (सीएचबी) पहली बार ई बिड (बोली) की सुविधा देने जा रहा है। इसमे चंडीगढ़ के अलावा देश के अन्य राज्यों के लोग भी बोली में भाग ले सकते हैं।
विज्ञापन
हाउसिंग बोर्ड सेक्टर-63 के 17 और मनीमाजरा का एक फ्लैट की नीलामी ई बोली के माध्यम से करने जा रहा है। अगस्त माह में इन 18 फ्लैट्स को ओपन मार्केट में बेचा जाएगा जिससे हाउसिंग बोर्ड को करोड़ों रुपये की कमाई होने की संभावना है। सेक्टर-63 के उन फ्लैटों की नीलामी की जानी है जो अलाटियों की ओर से सरेंडर किए गए हैं।
विज्ञापन
यहां पर बोर्ड की ओर से कुल 2108 फ्लैट्स का निर्माण किया गया है। 17 को छोड़कर बाकी फ्लैट्स का ड्रा भी निकाल दिया गया है। ये फ्लैट्स अगस्त माह के दूसरे सप्ताह में अलाटियों को सौंपे जाने की संभावना है। फ्लैट्स की चाबियां सौंपने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बुलाने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
दो दर्जन फ्लैट्स
इन फ्लैटों के अलावा हाउसिंग बोर्ड के पास दक्षिणी एरिया के अलग अलग सेक्टरों में दो दर्जन से ज्यादा फ्लैट खाली पड़े हैं। ये फ्लैट भी बोर्ड की ओर से ओपन मार्केट में ई बोली के माध्यम से बेचे जाएंगे। ई बोली के माध्यम से सफल बोलीदाता से एक नियमित राशि पहले बोर्ड जमा करवा लेगा।
समय सीमा समाप्त
सेक्टर-63 में 2108 फ्लैट बनाए गए हैं। जिनमें 328 तीन कमरों वाले फ्लैट हैं। जबकि 864 टू बेड रूम और 540 वन बेड रूम वाले फ्लैट हैं। इनके अलावा 313 यूनिट ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के लिए बनाए गए हैं। उन लोगों को भी ड्रा में शामिल कर दिया गया था जिन्होंने बकाया राशि तो जमा करवा दी है लेकिन उन्होंने ब्याज की राशि जमा नहीं करवाई है।
किस-किस कैटेगरी के हैं 17 फ्लैट
संख्या फ्लैट्स रिजर्व प्राइस (लाख में)
2ईडब्ल्यूएस19.95
5वन बेड रूम 39.95
7टू बेडरूम59.95
3थ्री बेडरूम 79.95
क्यों उठाया गया है यह कदम
नीलामी प्रभावित न हो इसके लिए हाउसिंग बोर्ड ने नीलामी का यह तरीका अपनाया है। कई बार लोग बोली ज्यादा बढ़ सके, इसके लिए आवेदनकर्ता अपना एक समूह बना लेते हैं और समझौता करके बोली की राशि बढ़ने नहीं देते हैं। इसके साथ ही प्रभावशाली व्यक्तियों को भी रोकने के लिए यह कदम उठाया गया है।
हाउसिंग बोर्ड पहली बार ई-बोली से फ्लैट बेचने की कर रहा तैयारी
सेक्टर-63 के 17 और मनीमाजरा के एक फ्लैट की नीलामी ई बोली द्वारा की जाएगा। इससे जहां बोर्ड को भी फायदा है वहीं, सही निवासी ही फ्लैट खरीद पाएंगे। फ्लैट्स के रिजर्व प्राइस तय कर दिए गए हैं। ई बोली के माध्यम से काफी पारदर्शिता आएगी।
- मनिंदर बैंस, चेयरमैन, हाउसिंग बोर्ड