फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Online appointment system for DL, RC

डीएल, आरसी के लिए ऑनलाइन अप्वाइंटमेंट व्यवस्था शुरू, नहीं बने काउंटर

Thu, 13 Jul 2017 09:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 13 Jul 2017 09:11 AM IST
विज्ञापन
Online appointment system for DL, RC
RLA Chandigarh - फोटो : File Photo
आरएलए की ओर से आरसी और डीएल बनाने के लिए ऑनलाइन अप्वाइंटमेंट दी गई। लेकिन अब तक इसके लिए काउंटर नहीं बनाए गए हैं। इस कारण यहां पर डीएल और आरसी बनवाने आए लोगों को मंगलवार को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


आरएलए की ओर से मंगलवार को पासपोर्ट विभाग की तर्ज पर अप्वाइंटमेंट सिस्टम शुरू किया गया है। इसमें  पहले दिन डीएल और आरसी बनवाने के लिए महज तीन लोगाें ने आवेदन किए। इसमें सुबह 9 से शाम 4 बजे तक 24 फाइलें डीएल और आरसी की बन सकती है। हर फाइल के लिए इस काउंटर पर 15 मिनट का समय लगेगा।
विज्ञापन


हर घंटे चार फाइल ही इस परमिशन से जांची जाएगी।  डीएल और आरसी के लिए अप्वाइंटमेंट सिस्टम का काउंटर अलग नहीं बनाए जाने के कारण लोगाें को परेशानी हुई। वहीं जागरूकता के लिए बाहर कोई बोर्ड नहीं लगाया गया है। इस कारण यहां पर आने वाले लोगाें को पता ही नहीं था कि ऑनलाइन पासपोर्ट की तर्ज पर आरसी और डीएल के लिए यह व्यवस्था शुरू की गई है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


दफ्तर में इसी काम के लिए अनूप ने बताया कि डीएल के अप्वाइंटमेंट की जानकारी नहीं है।  इंक्वायरी काउंटर पर भी यह जानकारी नहीं मिली कि कैसे यह अप्वाइंटमेंट सिस्टम काम कर रहा है। इस कारण पांच घंटे से अधिक का समय बीत गया है । टोकन लेने के बाद भी फाइल नहीं जमा हो पाई है।

वहीं सूरज ने बताया कि आरएलए की ओर से शुरू की गई सभी योजनाओं के बारे में नहीं बताया गया है। इस कारण डीएल और आरसी बनने की जानकारी नहीं हैं अप्वाइंटमेंट सिस्टम ठीक है लेकिन इसकी जागरूकता लोगों को होनी चाहिए।


 आरएलए की ओर से ऑनलाइन अप्वाइंटमेंट सिस्टम की  व्यवस्था शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरएलए में बोर्ड लगाकर लोगों को इसके बारे में जानकारी दी जाएगी।
 कैप्टन करनैल सिंह, आरएलए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed