फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   online admission form submission in punjab university

नए सेशन से पीयू में ऐसे भरे जाएंगे एडमिशन फॉर्म

Wed, 07 Oct 2015 01:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 07 Oct 2015 01:13 PM IST
विज्ञापन
online admission form submission in punjab university

पीयू में स्टूडेंट्स को अब एडमिशन के लिए डिपार्टमेंट्स के चक्कर नहीं काटने होंगे। पीयू ने पूरी एडमिशन प्रक्रिया को ऑनलाइन करने की योजना बनाई है। नए सेशन से स्टूडेंट्स एडमिशन के लिए ऑनलाइन ही आवेदन कर सकेंगे। पीयू में करीब 90 से अधिक डिपार्टमेंट्स के स्टूडेंट्स को इसका फायदा पहुंचेगा।

विज्ञापन


इसके तहत सभी डिपार्टमेंट्स की सीटों की जानकारी पीयू की वेबसाइट पर आपलोड की जाएगी। साथ ही कितनी सीटें खाली और भरी हैं इसकी जानकारी भी ऑनलाइन ही मिलेगी। अभी तक स्टूडेंट्स केवल आनलाइन ही आवदेन करते थे। लेकिन काउंसलिंग के लिए उन्हें व्यक्तिगत रूप में उपस्थित होना पड़ता था।
विज्ञापन


ऐसे में एडमिशन प्रक्रिया भी लंबी खिंच जाती थी। पीयू में अभी 15 हजार से अधिक रेगुलर स्टूडेंट्स पढ़ रहे हैं और हर साल उनकी संख्या बढ़ रही है।

नहीं लगेंगी लंबी कतारें
अमूमन पीयू में एडमिशन या एग्जामिनेशन फार्म जमा करवाने के लिए लंबी कतारें लगी हैं। ऑनलाइन एडमिशन होने के बाद पीयू स्टूडेंट्स को इन कतारों से भी निजात मिल जाएगी। सीटों की अलाटमेंट भी ऑनलाइन ही होगी जोकि मैरिट के आधार पर होगी। वहीं, एडमिशन प्रक्रिया में भी पारदर्शिता आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पेपर की होगी बचत

आनलाइन एडमिशन के बाद फार्म की छपाई पर खर्च होने वाले पीयू के लाखों रुपये भी बचेंगे। कर्मचारियों को स्टूडेंट्स के रिकॉर्ड को फाइलों में नहीं ढूंढना पड़ेगा।

नए सेशन से पूरी एडमिशन प्रक्रिया आनलाइन कर दी जाएगी। पीयू ने तैयारियां शुरू कर दीं हैं। सीटों की पूरी जानकारी पीयू की वेबसाइट पर डाली जाएगी।
- प्रो. एके भंडारी डीयूआई, पीयू

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed