फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Onion Will Get 31rs kg At ration depot In Haryana

प्याज के भाव ने छुआ आसमान तो सरकार ने उठाया कदम, यहां से 31 रुपये किलो में खरीदें

Fri, 27 Sep 2019 01:50 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Fri, 27 Sep 2019 01:50 AM IST
विज्ञापन
Onion Will Get 31rs kg At ration depot In Haryana
प्याज - फोटो : अमर उजाला

आसमान छू रहे प्याज के भाव जमीन पर आने तक सरकार ने आम आदमी के आंसू कुछ कम करने का प्रयास किया है। इसके लिए राशन डिपो पर प्याज दी जाएगी। पात्र व्यक्ति को प्रत्येक दस दिन में तीन किलोग्राम प्याज 31 रुपये के भाव दी जाएगी। डिपो होल्डर तक प्याज की आपूर्ति कंफेड के माध्यम से की जाएगी। 

विज्ञापन


उपायुक्त आरएस वर्मा ने बताया कि राशन डिपो पर प्याज वितरण के दौरान परिवार के पात्र को ही एक बार में तीन किलो प्याज दिया जाएगा। प्याज एक नष्ट होने वाला खाद्य पदार्थ है। इसलिए दस दिन के अंतराल पर ही पात्र व्यक्ति सस्ता प्याज राशन डिपो से खरीद सकता है। ग्रामीण क्षेत्रों के पात्र भी शहरी क्षेत्रों के राशन डिपो पर जाकर सस्ता प्याज खरीद सकते हैं। खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता को निर्धारित मात्रा में डिपो पर प्याज पहुंचाने के निर्देश दे दिए हैं।

विज्ञापन

प्रशासन ने बाजार से आधे दाम पर बेचा प्याज, लगी लंबी लाइनें

बाजार में जिस प्याज की कीमत आजकल 60 से 80 रुपये प्रति किलो है, उसी प्याज को चंडीगढ़ प्रशासन 32 रुपये प्रति किलो के हिसाब से शहर के अलग-अलग हिस्सों में बेच रहा है। वीरवार को शहर के पांच कम्यूनिटी सेंटरों में बने स्टॉल के बाहर प्याज खरीदने के लिए लंबी लाइन लगी रही। प्रशासन ने ‘नो प्रॉफिट-नो लॉस’ के तहत 32 रुपये प्रति किलो के हिसाब से प्याज बेचा। 

आलम यह रहा कि चार घंटे में ही इन सेंटरों पर प्याज ऑउट ऑफ स्टॉक हो गया। प्याज के बढ़ते दामों से शहरवासियों को निजात दिलाने के लिए प्रशासक वीसी सिंह बदनौर से बुधवार को यह फैसला लिया था। वीरवार को मौलीजागरां, धनास, मलोया, रामदरबार और मनीमाजरा के कम्यूनिटी सेंटर में स्टॉल लगाए गए और प्रति परिवार दो किलो प्याज बेचा गया। 

जानकारी के अनुसार, खाद्य और आपूर्ति विभाग ने पांचों सेंटरों पर डेढ़-डेढ़ क्विंटल प्याज बेचने के लिए रखा था। इसके अलावा एक मोबाइल वैन के जरिए बुड़ैल में सस्ते रेट पर ब्याज बेचा गया। पहले दिन के अच्छे रिस्पांस को देखने के बाद खाद्य और आपूर्ति विभाग ने शुक्रवार को प्याज की सप्लाई और बढ़ाने की बात कही है। 

इसके अलावा एक अन्य मोबाइल वैन की भी शुरुआत की जाएगी, जो ड्डूमाजरा में जाकर लोगों को सस्ते दाम पर प्याज बेचेगी। खाद्य और आपूर्ति विभाग के ऑफिसर ने कहा कि पांचों सेंटर पर लोगों का रिस्पांस काफी अच्छा रहा। पहले दिन कुल 10 क्विंटल प्याज बेचा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed