फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Ongoing strike in district court, hearing of 6000 cases postponed

Chandigarh News: जिला अदालत में चल रही हड़ताल, 6000 केसों की सुनवाई टली

Sun, 26 Feb 2023 02:10 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Feb 2023 02:10 AM IST
विज्ञापन
Ongoing strike in district court, hearing of 6000 cases postponed
चंडीगढ़। जिला अदालत के वकील पिछले तीन दिनों से हड़ताल पर चल रहे हैं। अदालत में कामकाज ठप पड़ा है। कई केसों की सुनवाई टल गई है। बीते तीन दिन मेें लगभग 6000 केसों की सुनवाई होनी थी। पंजाब-हरियाणा सहित अन्य राज्यों से अदालत में काम के सिलसिले से आए लोगों को दिक्कतें आ रही हैं। दूरदराज से पहुंचे लोगों को वापस लौटना पड़ा। हड़ताल सोमवार तक जारी रहेगी। सोमवार को वकील कार रैली निकालकर सेक्टर- 9 एसएसपी दफ्तर तक जाकर रोष प्रकट करेंगे। सोमवार को ही आगे का निर्णय लिया किया जाएगा। बता दें कि मोहाली-चंडीगढ़ सीमा पर धरनारत कौमी इंसाफ मोर्चा के सदस्यों ने बीते दिनों चंडीगढ़ स्थित पंजाब सीएम आवास का घेराव करने की कोशिश की थी। जब सीमा पर चंडीगढ़ पुलिस ने उन्हें रोका तो प्रदर्शनकारियों की पुलिस से झड़प हो गई थी। घटना के दौरान प्रदर्शनकारियों ने पुलिस के साथ मारपीट और तोड़फोड़ की थी। इसके बाद पुलिस ने कुछ प्रदर्शनकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। इसमें वकील अमर सिंह चहल और दिलशेर सिंह जंडियाला का नाम भी शामिल है। बार एसोसिएशन एफआईआर से दोनों वकीलों के नाम हटाने की मांग कर रहा है। इसी मांग को लेकर बीते दिनों वकीलों ने तीन दिन की हड़ताल भी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed