{"_id":"5c21dfb6bdec2256c0652e86","slug":"one-year-old-girl-child-will-stay-in-jail-with-grand-parents-mother-murdered-by-father","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पानीपतः 1 साल की मासूम दादी के साथ जेल में बिताएगी जिंदगी, बाप और दादा भी जेल में हैं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानीपतः 1 साल की मासूम दादी के साथ जेल में बिताएगी जिंदगी, बाप और दादा भी जेल में हैं
Tue, 25 Dec 2018 01:14 PM IST
खुशबू गोयल
अमन वर्मा, अमर उजाला, पानीपत(हरियाणा)
अमन वर्मा, अमर उजाला, पानीपत(हरियाणा)
Published by: खुशबू गोयल
Updated Tue, 25 Dec 2018 01:14 PM IST
विज्ञापन
baby
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक साल की मासूम बच्ची अब अपनी दादी के साथ जेल में रहेगी। क्योंकि उसकी देखभाल के लिए कोई नहीं है, दादा-दादी और बाप जेल में कैद हैं। मामला हरियाणा के पानीपत का है। मां की मौत के बाद नाना ने बच्ची से मुंह फेर लिया, तो जेल में कैद दादी ने कोर्ट से गुहार लगाई कि वे बच्ची को उनके पास जेल में ही रहने दें। कोर्ट ने दादी की याचिका पर सुनवाई करते हुए बच्ची को उनके पास भेजने का फैसला लिया।
बाल कल्याण समिति किरण मलिक ने बताया कि दहेज हत्या के केस में बच्ची का पिता, दादा व दादी करनाल जेल में बंद है। दादी ने पोती को अपने पास रखने व उसने पालने की इच्छा जताते हुए हाईकोर्ट में गुहार लगाई थी। गुहार पर ध्यान देते हुए हाईकोर्ट ने 10 दिसंबर को बच्ची को दादी के हवाले करने के आदेश जारी कर दिए थे। आदेश की कॉपी पानीपत एसपी को भेजी गई। अब बच्ची को कागजात पूरे करने के बाद करनाल जेल भेजने की तैयारियां हो रही है।

ये है मामला
सोनीपत जिले के मुरथल की रहने वाली एक महिला की दिसंबर 2015 को समालखा के गांव छाजू गढ़ी निवासी युवक से शादी हुई थी। जिसकी 6 माह पहले ससुराल के लोगों ने जहर देकर दहेज हत्या कर दी थी। महिला के पिता के बयान पर पुलिस आरोपी पति, सास व ससुर पर दहेज हत्या का केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। जो कि 6 माह से कोर्ट के आदेश पर करनाल जेल में बंद है।
अपनी बेटी की दहेज हत्या के आरोपियों को जेल भिजवाने के बाद नाना ने उस 6 माह की मासूम बच्ची से मुंह फेर लिया, जिसकी मृतका महिला मां थी। परिवार में बच्ची के अकेले रह जाने के बाद उसे 25 जून 2018 को बाल कल्याण समिति के हवाले कर दिया। जिसे समिति के सदस्यों ने 9 जुलाई को केयर के लिए उसको कैथल शिशु गृह भिजवा दिया।