फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   One year imprisonment for check bounce case

Chandigarh News: चेक बाउंस मामले में दोषी को एक साल कैद

Mon, 24 Jul 2023 02:18 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jul 2023 02:18 AM IST
विज्ञापन
One year imprisonment for check bounce case
चंडीगढ़। जिला अदालत ने चेक बाउंस के मामले में आरोपी को दोषी करार देते हुए एक साल कैद की सजा सुनाई है। सजा पाने वाले दोषी की पहचान जिकरिया निवासी गांव राणा माजरा जिला पानीपत हरियाणा के तौर पर हुई है। मामले में कोटक महिंद्रा बैंक चंडीगढ़ के अधिकारी यतिन खंडूजा की तरफ से 1 लाख 80 हजार 516 रुपये का चेक बाउंस होने पर दोषी के खिलाफ केस दायर किया था। याचिकाकर्ता के मुताबिक दोषी ने उनके बैंक से वाहन लोन लिया, लेकिन उसने लोन की किश्त जमा नहीं की। इस पर बैंक ने कई बार उसे लोन की रकम अदा करने के लिए कहा। कई बार कहने के बाद दोषी ने 10 दिसंबर 2018 को बैंक आकर उक्त रकम का चेक दिया। बैंक ने दोषी की ओर से दिए गए चेक को बैंक में लगा दिया, लेकिन चेक कैश होने के बजाय बाउंस हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed