फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   one women councilor of congress can join bjp

मेयर चुनाव से पहले कांग्रेस को लग सकता है एक और झटका, देखिए कैसे?

Sat, 24 Dec 2016 09:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 24 Dec 2016 09:51 AM IST
विज्ञापन
one women councilor of congress can join bjp
कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा - फोटो : File Photo
मेयर चुनाव से पहले कांग्रेस को एक और झटका लग सकता है। कांग्रेस की एक महिला पार्षद भाजपा में शामिल हो सकती हैं। यह महिला पार्षद भाजपा के संपर्क में है। मालूम हो कि इस समय कांग्रेस ने सिर्फ 4 सीट ही जीती है जिनमे तीन महिला पार्षद हैं। यह तीनों सीटें ऐसी है जिस पर अकाली उम्मीदवारों ने कांग्रेस के खिलाफ चुनाव लड़ा था।
विज्ञापन


इस समय कांग्रेस का कोई अध्यक्ष काम नहीं कर रहा है, क्योंकि प्रदीप छाबड़ा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। हालांकि अभी उनका इस्तीफा हाईकमान ने मंजूर नहीं किया है।
विज्ञापन

नए अध्यक्ष के लिए यह हो सकते हैं नाम

अगर छाबड़ा का इस्तीफा मंजूर होता है तो हाईकमान पवन शर्मा, रामपाल शर्मा, पूर्व मेयर सुभाष चावला और मुकेश बस्सी के नाम पर चर्चा कर सकती है। चुनाव हारने से कांग्रेस के बीच में गुटबाजी भी खुलकर सामने आ गई है। पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी का गुट खुलकर पवन बंसल के खिलाफ आ गया है। पूर्व पार्षद चंद्रमुखी शर्मा का कहना है कि एक दो दिन में वह राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिलने के लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर हर कोई बनना चाहता है उम्मीदवार

one women councilor of congress can join bjp
मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर का उम्मीदवार बनने के लिए दावेदारों ने लाबिंग तेज कर दी है। इस बार दावेदारों जीत के लिए ज्यादा प्रयास नहीं करना पड़ेगा क्योंकि भाजपा के पास ही 20 पार्षद हैं। जबकि मेयर का चुनाव जीतने के लिए 19 पार्षदों की जरूरत है। कांग्रेस के सिर्फ चार पार्षद हैं ऐसे में यह भी जरूरी नहीं है कि कांग्रेस तीनों पदों पर अपने उम्मीदवार उतारे।

मेयर पद के लिए आशा जसवाल और पूर्व मेयर राज बाला मलिक का ही नाम है। यह दोनो ही उम्मीदवार बनने के लिए प्रयास कर रही हैं। पार्टी के भीतर जीते हुए पार्षदों का समर्थन जुटाया जा रहा है। जनवरी माह के पहले सप्ताह में मेयर का चुनाव होना है ऐसे में पार्टी 31 दिसंबर को उम्मीदवारों के नाम तय कर देगी।

सीनियर डिप्टी मेयर के लिए सतीश कैंथ, राजेश कालिया और अनिल दूबे के नाम की चर्चा है। कैंथ और कालिया दोनो ही एससी वर्ग से पार्षद है ऐसे में पार्टी चाह रही है कि सीनियर डिप्टी मेयर का पद एससी वर्ग को खुश करने के लिए दे दिया जाए। कैंथ इससे पहले भी पार्षद रह चुके हैं। कैंथ और कालिया दोनो ही भाजपा अध्यक्ष संजय टंडन के करीबी हैं, जबकि मेयर अरुण सूद कैंथ को सीनियर डिप्टी मेयर बनवाने के लिए लॉबिंग कर रहे हैं। जबकि डिप्टी मेयर पद के लिए वार्ड नंबर-14 से चुनाव जीते कवरजीत सिंह और अकाली पार्षद हरदीप सिंह का नाम चर्चा में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed