फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   One who committed robbery by luring him in honey trap arrested

Chandigarh News: हनी ट्रैप में फंसाकर लूटपाट करने वाला गिरफ्तार

Wed, 10 Apr 2024 10:23 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Updated Wed, 10 Apr 2024 10:23 PM IST
विज्ञापन
One who committed robbery by luring him in honey trap arrested
सोशल साइट इंस्टाग्राम पर की दोस्ती, प्रधानमंत्री कौशल केंद्र झब्बाल रोड पर दिया वारदात को अंजाम
विज्ञापन

इस्लामाबाद पुलिस इस मामले में एक महिला समेत दो लोगों को कर चुकी है काबू
संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। कमिश्नरेट पुलिस ने हनी ट्रैप में फंसाकर एक युवक को प्रधानमंत्री कौशल केंद्र पर झब्बाल रोड पर लूट करने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस्लामाबाद थाने की पुलिस ने इस मामले में एक महिला समेत दो लोगों को पिछले माह गिरफ्तार किया था। आरोपियों ने चाटीविंड थानाक्षेत्र के गांव सांघना निवासी गुरजंट सिंह को पहले हनी ट्रैप में फंसाया और महिला ने मिलने के झांसे में बुलाकर अपने साथियों के साथ मिलकर लूट की वारदात को अंजाम दिया। अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर डाॅ. दर्पण आहलूवालिया ने यह जानकारी बुधवार की सायं पुलिस लाइन में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस के दौरान दी।

एडीसीपी सिटी वन डॉ. दर्पण आहलूवालिया ने गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान तरनतारन जिला में भिखीविंड रोड स्थित सरकारी कन्या स्कूल, पट्टी के पास रहने वाले जुगराज सिंह उर्फ शूटर के रूप में दी। आरोपी को सात अप्रैल को काबू किया गया। इससे पहले इस्लामाबाद पुलिस ने मकबूलपुरा की गली नंबर 14 निवासी ताजप्रीत कौर उर्फ ताज तथा तरनतारन जिला के भिखीविंड थानाक्षेत्र के गांव सुगा निवासी रछपाल सिंह को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि आरोपी ताजप्रीत कौर ने अपने साथी साजन पट्टी, गुरदास वल्टोहा और कर्णदीप सिंह अलगो खुर्द के साथ मिलकर सांघना निवासी पीड़ित समाज सेवक गुरजंट सिंह के साथ सोशल साइट इंस्टाग्राम पर संपर्क कर दोस्ती बनाई। आरोपी महिला ने 14 मार्च को इंस्टाग्राम पर गुरजंट सिंह के साथ संपर्क कर उसे 15 मार्च को गुरुद्वारा शहीदां साहिब के पास रामगढि़या गेट पर बुलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एडीसीपी ने बताया कि गुरजंट सिंह अपने दोस्त पलविंदर सिंह की बुलेट मोटरसाइकिल लेकर 15 मार्च की दोपहर करीब डेढ़ बजे रामगढि़या गेट के पास पहुंच गया। जहां उसे ताजप्रीत कौर मिली और वह पीड़ित को झब्बाल रोड स्थित प्रधानमंत्री कौशल केंद्र से सर्टिफिकेट लाने के झांसे में अपने साथ ले गई। आरोपी महिला केंद्र के अंदर चली गई जबकि गुरजंट सिंह बाहर खड़ा रहा। वहां पहले से मौजूद मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों ने हत्या की नीयत से फायर भी किए, जो उसकी दाईं टांग और घुटने पर लगे। हमलावर गुरजंट से बुलेट मोटरसाइकिल, उसका मोबाइल फोन और करीब 7-8 हजार रुपये लूटकर ले गए।
ऐसे दिया वारदात को अंजाम
एसीपी सेंट्रल सुरिंदर सिंह ने बताया कि आरोपी ताजप्रीत कौर और उसके जेल के अंदर बंद साथी रछपाल सिंह उर्फ रिशी ने सोची समझी साजिश तहत मुद्दई को हनी ट्रैप लगा मार देने की नीयत से हमला किया और लूटपाट भी की। आरोपी से खोह-शुदा बुलेट मोटरसाइकिल बरामद की जा चुकी है। आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।

एडीसीपी सिटी-1 डाॅ. दर्पण आहलूवालिया ने बताया कि 18 मार्च को काबू किए गए दोषी रछपाल सिंह उर्फ रिशी के खिलाफ पहले से आठ आपराधिक मामले दर्ज हैं। आरोपी के विरुद्ध पहला केस 16 अक्तूबर 2021 को गुरदासपुर के थाना थाना घटाना में लूट वारदात को अंजाम देने का दर्ज हुआ। इसके बाद 5 जनवरी 22 को तरनतारन जिला में सदर थाना पट्टी, 20 जनवरी 22 को थाना झब्बाल में, 22 जनवरी 22 को सदर थाना पट्टी, 24 जनवरी 22 को तरनतारन के थाना सदर, 28 जनवरी 22 को तरनतारन के सदर थाने में, 8 जुलाई 22 को थाना पट्टी में, 11 फरवरी 22 को सदर थाना पट्टी में, 4 अक्तूबर 22 को अमृतसर के एसओएस थाने में केस दर्ज किया गया।


- फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed