फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   One Week No Work in October due to Holidays

ध्यान दीजिए, सप्ताह भर नहीं होगा कामकाज

Sat, 27 Sep 2014 04:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 27 Sep 2014 04:32 PM IST
विज्ञापन
One Week No Work in October due to Holidays

शहर के लोगों के लिए अगले दो सप्ताह मुश्किल भरे होंगे। सरकारी कार्यालयों में लगातार छुट्टियां होने के कारण जहां लोगों के कामकाज रुक जाएंगे, वहीं इन छुट्टियों में कर्मचारियों की मौज होगी। एक कैजुअल लीव (सीएल) लेकर सात दिनों की लगातार छुट्टी बन रही है।

विज्ञापन


ऐसे में अधिकतर कर्मचारियों ने छुट्टी ले रखी है। हालांकि कई कार्यालयों में उन्हें दो अक्तूबर को स्वच्छ भारत की शपथ लेने के लिए कुछ देर के लिए आना होगा। स्कूलों के शिक्षकों को भी दो अक्तूबर को बुलाया गया है। यूटी के सरकारी कार्यालयों और पंजाब यूनिवर्सिटी में अगले सप्ताह (29 सितंबर से 5 अक्तूबर) तक सिर्फ तीन वर्किंग डेज होंगे। इससे अगले सप्ताह (6 से 12 अक्तूबर) में भी तीन वर्किंग डेज ही होंगे। ऐसे में सरकारी कार्यालयों में कामकाज पूरी तरह से ठप रहेगा।
विज्ञापन


2 अक्तूबर को गांधी जयंती और 3 अक्तूबर को दशहरे की छुट्टी है। 4 अक्तूबर को शनिवार और 5 अक्तूबर को रविवार है। 6 अक्तूबर को बकरीद की छुट्टी है और 8 अक्तूबर को बाल्मीकि जयंती की छुट्टी है। ऐसे में 7 अक्तूबर की सीएल लेकर 7 दिनों की लगातार छुट्टी बन रही है। बहुत से कर्मचारियों ने पहले से ही 7 अक्तूबर को सीएल के लिए एप्लाई कर दिया है और वह परिवार के साथ घूमने का प्रोग्राम पहले ही बना चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो दिन ओपीडी भी बंद रहेगी
पीजीआई और शहर के अन्य सरकारी अस्पतालों की ओपीडी अगले सप्ताह दो दिन बंद रहेगी। दो अक्तूबर को गांधी जयंती और तीन अक्तूबर को दशहरे के कारण ओपीडी बंद रहेगी। इसके बाद 5 अक्तूबर को रविवार के कारण ओपीडी बंद रहेगी। ऐसे में 2 से 5 अक्तूबर के बीच सिर्फ चार अक्तूबर (शनिवार) को ही ओपीडी खुलेगी।

बैंक के काम रुक जाएंगे
बैंकों में भी लगातार अवकाश होने के कारण लोगों की दिक्कतें बढ़ेंगी। 2 और 3 अक्तूबर को बैंक बंद रहेंगे। 4 अक्तूबर को शनिवार होने के कारण बैंकों में आधे दिन काम होगा। 5 को रविवार है और 6 को बकरीद और 8 को बाल्मीकि जयंती की छुट्टी है। ऐसे में बैंकों में 2 से 8 अक्तूबर के बीच सिर्फ 7 अक्तूबर को ही पूरा दिन काम होगा। इस दौरान चेक क्लीयर नहीं हो पाएंगे।

बिजली पानी के बिल भी नहीं होंगे जमा

ई संपर्क केंद्रों में 2, 3 5, 6 और 8 अक्तूबर को अवकाश रहेगा। इस दौरान न तो यहां बिजली पानी के बिल जमा होंगे न ही कोई और काम काज होगा। प्रशासन ने लोगों को सलाह दी है कि जिन लोगों के बिजली या पानी के बिल जमा करने की अंतिम तिथि इन छुट्टियों के बीच है, वह अपने बिल 1 अक्तूबर तक जमा करा लें।


पीयू और कालेजों में सिर्फ 14 दिन होगी पढ़ाई
पीयू और कालेजों में 2 से 12 अक्तूबर तक ऑटम ब्रेक रहेगा। इसके बाद पीयू में 23 से 26 तक दिवाली की छुट्टियां रहेंगी। ऐसे में पीयू और कालेजों में अक्तूबर के महीने में सिर्फ 14 दिन की पढ़ाई होगी। कई प्राइवेट स्कूलों में 2 से 8 तक तो कुछ में 2 से 12 तक छुट्टियां हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed