{"_id":"5a7ec4094f1c1b5e6e8b4747","slug":"one-sided-lover-did-firing-on-bride-car-boy-molestated-rohtak-bride","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सिरफिरे आशिक ने दुल्हन को एक के बाद एक दिए ऐसे दो झटके, वो पहुंच गई थाने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरफिरे आशिक ने दुल्हन को एक के बाद एक दिए ऐसे दो झटके, वो पहुंच गई थाने
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
Updated Sat, 10 Feb 2018 05:43 PM IST
विज्ञापन
bride hands
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिरफिरे आशिक ने नई नवेली दुल्हन को एक के बाद एक ऐसे दो झटके दिए कि उसके पैरों तले से जमीन खिसक गई, आपके भी होश उड़ जाएंगे। मामला हरियाणा के रोहतक का है। एक युवक ने पहले तो शादी के बाद विदाई के समय दुल्हन की कार पर हवाई फायरिंग कर दी।
जब यह मामला पंचायती तौर पर निपट गया तो आरोपी ने 34 दिन बाद मायके आई विवाहिता का रास्ता रोककर उसके साथ छेड़खानी की। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गया। इस संबंध में पुरानी सब्जी मंडी थाने में पाड़ा मोहल्ले के सोनू के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
पुलिस को दी शिकायत में विवाहिता के पिता ने बताया कि चार जनवरी को उनकी बेटी की शादी थी। शादी समारोह खत्म होने के बाद दुल्हन की विदाई कर दी गई थी। जब दुल्हन कार में बैठकर विदा हो रही थी तो एक युवक ने कार की तरफ हवाई फायरिंग की। तब बारातियों ने आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन वह हाथ नहीं आ सका।
विज्ञापन
दुल्हन के विदा होने के बाद पिता ने पुरानी सब्जी मंडी थाना पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने दोनों पक्षों को मौके पर बुला लिया। कॉलोनी के कुछ गण्यमान्य लोगों ने आपस में बातचीत करके मामले को निपटा दिया। युवक ने पंचायत के सामने वादा किया कि वह भविष्य में ऐसी कोई भी हरकत नहीं करेगा। इसके बाद थाने से शिकायत वापस ले ली।

छेड़छाड़ का विरोध करने पर दी धमकी
molestation with bride
सात फरवरी को विवाहिता अपने मायके में आई थी। उसके पिता का आरोप है कि युवक ने फिर से उनकी बेटी का रास्ता रोककर छेड़खानी शुरू कर दी। जब महिला ने विरोध किया तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी।
पीड़िता के शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया। इसके बाद पीड़िता के पिता ने पुलिस को आरोपी के खिलाफ शिकायत दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़, जान से मारने की धमकी और आर्म्स एक्ट का केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
मामले में जांच अधिकारी महिला हेड कांस्टेबल रेखा ने बताया कि 11 फरवरी को पीड़िता के मजिस्ट्रेट के सामने 164 के बयान दर्ज करवाए जाएंगे। फिलहाल वह ससुराल में है।