फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   one sided lover did firing on bride car, boy molestated rohtak bride

सिरफिरे आशिक ने दुल्हन को एक के बाद एक दिए ऐसे दो झटके, वो पहुंच गई थाने

Sat, 10 Feb 2018 05:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा) Updated Sat, 10 Feb 2018 05:43 PM IST
विज्ञापन
one sided lover did firing on bride car, boy molestated rohtak bride
bride hands
सिरफिरे आशिक ने नई नवेली दुल्हन को एक के बाद एक ऐसे दो झटके दिए कि उसके पैरों तले से जमीन खिसक गई, आपके भी होश उड़ जाएंगे। मामला हरियाणा के रोहतक का है। एक युवक ने पहले तो शादी के बाद विदाई के समय दुल्हन की कार पर हवाई फायरिंग कर दी।
विज्ञापन


जब यह मामला पंचायती तौर पर निपट गया तो आरोपी ने 34 दिन बाद मायके आई विवाहिता का रास्ता रोककर उसके साथ छेड़खानी की। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गया। इस संबंध में पुरानी सब्जी मंडी थाने में पाड़ा मोहल्ले के सोनू के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में विवाहिता के पिता ने बताया कि चार जनवरी को उनकी बेटी की शादी थी। शादी समारोह खत्म होने के बाद दुल्हन की विदाई कर दी गई थी। जब दुल्हन कार में बैठकर विदा हो रही थी तो एक युवक ने कार की तरफ हवाई फायरिंग की। तब बारातियों ने आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन वह हाथ नहीं आ सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुल्हन के विदा होने के बाद पिता ने पुरानी सब्जी मंडी थाना पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने दोनों पक्षों को मौके पर बुला लिया। कॉलोनी के कुछ गण्यमान्य लोगों ने आपस में बातचीत करके मामले को निपटा दिया। युवक ने पंचायत के सामने वादा किया कि वह भविष्य में ऐसी कोई भी हरकत नहीं करेगा। इसके बाद थाने से शिकायत वापस ले ली।  

छेड़छाड़ का विरोध करने पर दी धमकी

one sided lover did firing on bride car, boy molestated rohtak bride
molestation with bride
सात फरवरी को विवाहिता अपने मायके में आई थी। उसके पिता का आरोप है कि युवक ने फिर से उनकी बेटी का रास्ता रोककर छेड़खानी शुरू कर दी। जब महिला ने विरोध किया तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी।

पीड़िता के शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया। इसके बाद पीड़िता के पिता ने पुलिस को आरोपी के खिलाफ शिकायत दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़, जान से मारने की धमकी और आर्म्स एक्ट का केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

मामले में जांच अधिकारी महिला हेड कांस्टेबल रेखा ने बताया कि 11 फरवरी को पीड़िता के मजिस्ट्रेट के सामने 164 के बयान दर्ज करवाए जाएंगे। फिलहाल वह ससुराल में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed