फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   One seat will be created for transgender students in the teaching department of every course.

Chandigarh News: हर कोर्स के शिक्षण विभाग में ट्रांसजेंडर विद्यार्थी के लिए बनेगी एक सीट

Sun, 19 Nov 2023 01:48 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Nov 2023 01:48 AM IST
विज्ञापन
One seat will be created for transgender students in the teaching department of every course.
चंडीगढ़।
विज्ञापन

पीएमएस योजना का लाभ उठा रहे विद्यार्थियों के लिए 25 नवंबर को हो रही सिंडिकेट बैठक में नई नीति सुनिश्चित की जाएगी। बैठक में पीयू के हर कोर्स के शिक्षण विभाग में ट्रांसजेंडर विद्यार्थी के लिए एक सीट सृजित करने और पीएचडी स्कॉलर के लिए यूजीसी के अनुसार दिशा-निर्देश बनाने पर चर्चा होगी।
पंजाब सरकार अपने राज्य से पीयू में पढ़ रहे आर्थिक रूप से कमजोर एससी विद्यार्थियों को पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति (पीएमएस) देती है। 2009-10 सत्र से विद्यार्थियों को इस योजना के तहत पंजाब सरकार यूनिवर्सिटी को अनुदान देती थी लेकिन 2021 से पंजाब सरकार ने सीधा विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति की राशि देना शुरू किया। इससे पीयू को फीस की अदायगी नहीं हुई है और पीयू 25 करोड़ के घाटे में चल रहा है। पंजाब सरकार ने सत्र 2013-14 से यूनिवर्सिटी को योजना के तहत पूरा अनुदान नहीं दिया है। 10 अक्तूबर को समिति की हुई बैठक में एग्जामिनेशन फीस भर रहे पीएमएस लाभार्थियों के लिए नई नीति बनाने पर सहमति जताई है, जिसके तहत मामला अब सिंडिकेट में विचाराधीन है।
विज्ञापन


पीयू के हर कोर्स के शिक्षण विभाग और रीजनल सेंटर में ट्रांसजेंडर विद्यार्थी के लिए एक अतिरिक्त सीट का सृजन करने पर विचार-विमर्श होगा। यूनिवर्सिटी में समावेशी माहौल को बढ़ावा देने और एलजीबीटीक्यू प्लस समुदाय के हितों के लिए महत्वपूर्ण रहेगा। सीट का सृजन सत्र 2024-25 से शुरू करने की कोशिश है। पीएचडी विद्यार्थियों के लिए यूजीसी के अनुसार दिशा-निर्देश तैयार करने पर सिंडिकेट में चर्चा होगी। इसमें इंटर डिसिप्लनरी सेंटर फाॅर स्वामी विवेकानंद स्टडीज में पीएचडी पंजीकरण के लिए प्रक्रिया इस सत्र में दी हैंडबुक की जानकारी के अनुसार ही रहेगी। नई शिक्षा नीति के तहत इंटर डिसिप्लनरी स्टडीज के लिए अलग से विभाग बनाने पर चर्चा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed