{"_id":"5a0dc1544f1c1bce408b72ad","slug":"one-person-killed-in-blast-in-oil-factory-in-patiala","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पटियाला: सरसों के तेल की बाटलिंग फैक्टरी में धमाका, मालिक के बेटे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटियाला: सरसों के तेल की बाटलिंग फैक्टरी में धमाका, मालिक के बेटे की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला(पंजाब)
Updated Fri, 17 Nov 2017 09:12 AM IST
विज्ञापन
Patiala Blast
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पटियाला के सन्नौरी अड्डा की मिर्च मंडी स्थित सरसों के तेल की बाटलिंग फैक्टरी में बुधवार रात जोरदार धमाका हुआ। इसकी चपेट में आने से फैक्टरी मालिक के बेटे रजत मित्तल (26) की मौके पर मौत हो गई। धमाका इतना जबरदस्त था कि करीब एक किलोमीटर तक इसकी आवाज सुनाई दी।
इस वजह से फैक्टरी के आसपास की चार दुकानों की छतें उड़ गईं और सात दुकानों में दरारें पड़ गईं। सूचना मिलते ही अलसुबह करीब 3 बजे पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। मौके से फोरेंसिक एक्सपर्ट ने सैंपल भी लिए। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पिता राकेश कुमार मित्तल और मृतक रजत मित्तल के खिलाफ 304ए और 427 आईपीसी के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस ने फैक्टरी में लापरवाही बरतने और प्रापर्टी को नुकसान पहुंचाने की कार्रवाई शुरू की है।
एसपी (डी) हरविंदर सिंह विर्क ने बताया कि फैक्टरी का मालिक क्रूड फार्म से भारी मात्रा में सरसों का तेल खरीद कर पहले इसे फैक्टरी में साफ करता था। फिर इस तेल की बाटलिंग की जाती थी। तेल को साफ करने के लिए केमिकल का इस्तेमाल होता था। अब तक जांच में यही लग रहा है कि केमिकल रिएक्शन होने से फैक्टरी में इतना जबरदस्त धमाका हो गया है। क्योंकि मौके से किसी तरह की कोई विस्फोटक सामग्री नहीं मिली है। चंडीगढ़ से फोरेंसिक एक्सपर्ट बुलाकर सैंपल लिए गए हैं।

भाई की मौत की खबर मिलते ही आस्ट्रेलिया की फ्लाइट छोड़ी
Patiala Blast
जांच के बाद ही पक्के तौर पर कुछ कहा जा सकेगा। एसपी डी ने बताया कि यह विस्फोट बुधवार रात करीब डेढ़ बजे हुआ। पुलिस को करीब तीन बजे सूचना मिली। विर्क ने बताया कि फैक्टरी मालिक के मुताबिक उन्हें कोई बड़ा आर्डर मिला था। इस वजह से उनका बेटा देर रात मौके पर था।
भाई की मौत की खबर मिलते ही आस्ट्रेलिया की फ्लाइट छोड़ी
मृतक रजत मित्तल का छोटा भाई बुधवार रात ही स्टडी वीजा पर आस्ट्रेलिया रवाना हुआ था। भाई की मौत की खबर सुनकर वीरवार सुबह दिल्ली से अपनी फ्लाइट छोड़कर वह वापस पटियाला लौट आया। पुलिस ने फिलहाल शव को राजिंदरा अस्पताल में रखा है।
वहीं मामले को लेकर सवाल उठ रहा है कि आखिर देर रात मालिक राकेश कुमार का बेटा फैक्टरी में क्या करने गया था। पिता के मुताबिक कोई बड़ा आर्डर आया था, तो फैक्टरी में मुलाजिम काम क्यों नहीं कर रहे थे। इससे मामले फिलहाल संदेहास्पद बन रहा है। पुलिस इस संबंधी जांच करने की बात कह रही है। बताया जा रहा है धमाके में जिस युवक की मौत हुई है, उसके खिलाफ दो पर्चे दर्ज हैं।