फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   One person died due to swine flu In Hisar Of Haryana

हरियाणा: कोरोना के बीच स्वाइन फ्लू का कहर, अब तक एक संदिग्ध मरीज समेत तीन की मौत, सात सैंपल भेजे

Wed, 18 Mar 2020 11:03 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार/भिवानी (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार/भिवानी (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Wed, 18 Mar 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
One person died due to swine flu In Hisar Of Haryana
सांकेतिक तस्वीर।

दुनिया भर में कोरोना की दहशत के बीच हरियाणा में स्वाइन फ्लू ने अपने पैर पसारने शुरू कर दिए हैं। यहां के हिसार में स्वाइन फ्लू से एक मरीज की मौत हो गई है। दो दिन पहले ही यमुनानगर में एक महिला की मौत हो चुकी है। वहीं कुरुक्षेत्र का एक व्यक्ति पटियाला के राजिंदरा अस्पताल में अपनी जान गंवा चुका है। हालांकि यह स्वाइन फ्लू का एक संदिग्ध मरीज था। 

विज्ञापन


हिसार में एक की मौत, पांच के नमूने भेजे गए
हिसार में एक तरफ स्वास्थ्य विभाग द्वारा जहां कोरोना वायरस को लेकर एहतियात बरती जा रही है, वहीं इसी बीच स्वाइन फ्लू से संक्रमित व्यक्ति की मौत होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार मृतक व्यक्ति नारनौंद के एक गांव का रहने वाला था।
विज्ञापन


मृतक कुछ दिनों से बीमार रहने लगा था। जानकारी के अनुसार पांच मार्च को वह अपने किसी रिश्तेदार से मिलने कुरुक्षेत्र गया था और वहीं पर उसने किसी निजी अस्पताल में अपना चेकअप करवाया था, जहां पर उसकी स्वाइन फ्लू की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद वह हिसार के नागरिक अस्पताल में पहुंचा, जहां पर डॉक्टरों द्वारा चेकअप के बाद उसे दवा व उपचार दिया गया। तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे शहर के निजी अस्पताल में दाखिल करवाया। यहां पर उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया था। इसके बाद इसकी सूचना स्वास्थ्य विभाग व पुलिस को दी गई।

तीन की रिपोर्ट आनी बाकी

इन दिनों नागरिक अस्पताल में अन्य निजी अस्पतालों की ओर से स्वाइन फ्लू संदिग्ध सैंपल जांच के लिए आ रहे हैं। मगर अब तक जिला नागरिक अस्पताल में कोई भी रिपोर्ट पॉजिटिव नहीं आई है। कोरोना और स्वाइन फ्लू के लक्षण ज्यादातर एक सामान ही होते हैं, जिनकी पहचान करना मुश्किल होता है। 

ऐसे में चिकित्सकों द्वारा नागरिक अस्पताल में चेकअप के लिए आए मरीजों में से चार संदिग्ध के सैंपल लिए गए हैं, जिनमें से वृंदावन से लौटी हांसी निवासी महिला व शहर की एक कॉलोनी निवासी युवक की रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है। अन्य बाकी दो की रिपोर्ट आनी बाकी है। निजी अस्पताल से आए सैंपल की भी रिपोर्ट अभी तक नहीं आई है।

जिले में स्वाइन फ्लू संक्रमित एक व्यक्ति की मौत हुई है। मगर उसकी मौत को एक सप्ताह हो गया है। मृतक नारनौंद का रहने वाला था। उसने चेकअप कुरुक्षेत्र में करवाया था। - डॉ. जया गोयल, डिप्टी सिविल सर्जन, स्वास्थ्य विभाग

 

भिवानी: कोरोना के बाद स्वाइन फ्लू के दो संदिग्ध मरीज मिले

भिवानी में भी दो स्वाइन फ्लू संदिग्ध मरीज सामने आए है। जिनके सैंपल जांच के लिए लैब में भेजे गए है। इस साल अब तक चार पॉजीटिव मरीज सामने आ चुके है। मगर ये सभी पूरी तरह स्वस्थ है। वहीं, संदिग्ध मरीजों के घरों के आसपास स्वास्थ्य विभाग की टीम ने रैपिड सर्वे किया।

जनवरी-फरवरी माह में स्वाइन फ्लू के चार मरीज सामने आए थे। जो अब अपना इलाज कराकर पूरी तरह स्वस्थ है। अंतिम मरीज फरवरी माह में सामने आया था। छह मार्च को भी एक युवक में स्वाइन फ्लू सामने आया था मगर यह दिल्ली में रहता था और वहीं बीमार हुआ। यहां इलाज के लिए आया था। अब युवक पूरी तरह स्वस्थ है। मंगलवार को दो नए संदिग्ध मरीज सामने आए है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने इनके सैंपल जांच के लिए लैब भेजे है और इन्हें उपचार भी दिया जा रहा है।

 ये है स्वाइन फ्लू के लक्षण

  • नाक का लगातार बहना, छींक आना
  • कफ, कोल्ड और लगातार खांसी
  • मांसपेशियों में दर्द या अकड़न
  • सिर में भयानक दर्द
  • नींद न आना, ज्यादा थकान
  • दवा लेने के बावजूद बुखार का लगातार बढ़ना
  • गले में खराश का लगातार बढ़ना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed