फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   One person detained from Amritsar airport in Sidhu Moosewala murder case

मूसेवाला हत्याकांड: अब पंजाबी गायक का पड़ोसी हिरासत में, अमृतसर एयरपोर्ट से था दुबई भागने की फिराक में

Thu, 13 Oct 2022 12:43 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर/मानसा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर/मानसा (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 13 Oct 2022 12:43 PM IST
सार

जगतार सिंह दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के गांव मूसा का रहने वाला है। वह गायक का पड़ोसी है। किसी समय वह सिद्धू मूसेवाला का बेहद करीबी था। बता दें कि सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में दाखिल चार्जशीट में भी जगतार सिंह का नाम है। 

विज्ञापन
One person detained from Amritsar airport in Sidhu Moosewala murder case
जगतार सिंह और सिद्धू मूसेवाला। - फोटो : फाइल

विस्तार

पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड मामले में पंजाब पुलिस ने अमृतसर के श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से जगतार सिंह नामक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि वह इस हत्याकांड का वांछित था। वह गुरुवार को अमृतसर एयरपोर्ट से दुबई भागने की फिराक में था। मगर मानसा पुलिस ने मूसेवाला हत्याकांड पहले ही जगतार सिंह के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी कर रखा था। 

विज्ञापन


जगतार सिंह फ्लाइट पकड़ने एयरपोर्ट पहुंचा था। मगर जैसे ही वह बोर्डिंग के लिए काउंटर पर पहुंचा तो सीआईएसएफ ने उसे हिरासत में ले लिया और अमृतसर पुलिस के हवाले कर दिया। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि जगतार सिंह का घर सिद्धू मूसेवाला के घर के निकट है। अमृतसर पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि जगतार ने स्वीकार किया है कि उक्त मामले में वह पुलिस अधिकारियों के समक्ष जांच में शामिल हो चुका है। फिलहाल वह वांछित नहीं है। अमृतसर पुलिस ने इसकी जानकारी मानसा पुलिस को दे दी है।
विज्ञापन


पड़ोसी जगतार सिंह....कभी था बेहद करीबी
जगतार सिंह दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के गांव मूसा का रहने वाला है। वह गायक का पड़ोसी है। किसी समय वह सिद्धू मूसेवाला का बेहद करीबी था। बता दें कि सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में दाखिल चार्जशीट में भी जगतार सिंह का नाम है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गायक के पिता ने दी थी शिकायत
सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने पुलिस को एक शिकायत दी थी। इसमें जगतार सिंह और उसके भाई अवतार सिंह पर सिद्धू मूसेवाला के गीत लीक करने का आरोप लगाया गया था। मानसा के एसएसपी गौरव तूरा ने बताया कि पुलिस ने जगतार सिंह को हिरासत में ले लिया है और उसे मानसा लाने के लिए एक टीम अमृतसर जा रही है। 


सिद्धू मूसेवाला ने गाने में किया था होमलैंड का जिक्र
बताया जा रहा है कि गांव मूसा के ही रहने वाले जगतार सिंह और अवतार सिंह दोनों भाइयों ने एक म्यूजिक कंपनी जट ब्वॉयज बनाई थी। इसमें सिद्धू मूसेवाला का पहला गाना रिकॉर्ड किया गया था। सिद्धू मूसेवाला के गानों की लोकप्रियता बढ़ने के कारण उन्होंने अपनी अलग से म्यूजिक कंपनी बना ली। इसके बाद इन दोनों भाइयों पर सिद्धू मूसेवाला के गाने लीक करने का आरोप लगा। सिद्धू मूसेवाला ने अपने एक गाने में होमलैंड का जिक्र किया था। बता दें कि जगतार सिंह और अवतार सिंह मोहाली के होमलैंड में रहते हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed