फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   one more test coronavirus positive in Chandigarh, district tally reaches 16

कोरोना वायरस: चंडीगढ़ में मिला नया केस, तीन दिनों में आठ पॉजिटिव मामले, कुल संख्या हुई 16

Thu, 02 Apr 2020 12:15 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 02 Apr 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
one more test coronavirus positive in Chandigarh, district tally reaches 16
- फोटो : सांकेतिक

कोरोना के मरीजों के मिलने का सिलसिल जारी है। बुधवार को भी एक पॉजिटिव मरीज के मिलने के बाद चंडीगढ़ में कोरोना के मरीजों की संख्या 16 हो गई है। पिछले तीन दिनों में 8 कोरोना पॉजिटिव मरीजों के आने से स्वास्थ्य विभाग व प्रशासनिक अधिकारियों की चिंता काफी बढ़ गई है। अधिकारियों को समझ में नहीं आ रहा कि कोरोना वायरस की चेन को कैसे तोड़ा जाए। 

विज्ञापन


बुधवार को सेक्टर-35 निवासी 49 वर्षीय पुरुष की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। इस मरीज के घर के तीन सदस्यों को होम क्वारंटीन कर दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, मरीज को बीते 30 मार्च को सेक्टर-16 स्थित जीएमएसएच में निमोनिया की शिकायत पर भर्ती कराया गया था। इसके बाद कोराना के लक्षणों के आधार पर टेस्ट कराया गया, जिसकी रिपोर्ट बुधवार को पॉजिटिव आई। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, मरीज का कोई यात्रा इतिहास नहीं है लेकिन वह दुबई और सिंगापुर से लौटे पंजाब के मानसा में रहने वाले रिश्तेदारों के संपर्क में आया था। इसकी जानकारी पंजाब प्रशासन को दे दी गई है। उधर, अचानक तेजी से बढ़ते मरीजों की संख्या से स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ ही डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ भी परेशान हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना के कारण सभी के अवकाश रद्द कर दिए गए हैं। वे बिना एक भी दिन के आराम के लगातार ड्यूटी कर रहे हैं। ऐसे में उन्हें अब संक्रमण का भी खतरा सताने लगा है। उनका कहना है कि अगर ड्यूटी के दौरान अनजाने में भी कोई चूक हुई तो उनके साथ उनके परिवार की भी जान जोखिम में पड़ जाएगी। नयागांव के कोरोना पॉजिटिव मरीज के संपर्क में आए पीजीआई और जीएमएसएच के 12 डॉक्टरों समेत 45 स्टाफ के क्वारंटीन किए जाने के बाद बाकी सभी में खौफ और बढ़ गया है।   

चंडीगढ़ में कब-कब मिले मरीज

  • 18 मार्च को पहले मरीज में कोरोना की पुष्टि।
  • 20 मार्च को पहले मरीज के संपर्क में रहे उसके भाई, कुक और मां में भी पुष्टि।
  • 20 मार्च को ही यूके से आए एक युवक की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई।
  • 25 मार्च को दुबई से लौटे एक युवक में कोरोना की पुष्टि।
  • 27 मार्च को दुबई से लौटे युवक की मां भी पॉजिटिव मिली, कनाडा से लौटे दंपती में भी पुष्टि।
  • 30 मार्च को 5 मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई।
  • 31 मार्च को 2 मरीजों में हुई कोरोना की पुष्टि।
  • 01 अप्रैल को 49 वर्षीय मरीज में भी पुष्टि।

पीजीआई के हेल्पलाइन नंबर पर ले सकते हैं जानकारी

पीजीआई ने कोरोना वायरस से जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 0172-2755444 जारी किया गया है। इस नंबर पर सुबह 9 से शाम 5 बजे तक प्रतिदिन जानकारी ले सकते हैं।

  • 114 संदिग्धों की अब तक हो चुकी है जांच।  
  • 16 लोगों की रिपोर्ट मिली है पॉजिटिव।  
  • 600 से ज्यादा लोग होम क्वारंटीन में।   
  • 01 नमूना रिजेक्ट हुआ।  
  • -अब तक एक भी मरीज डिस्चार्ज नहीं किया गया।  
  • 7 की रिपोर्ट आनी बाकी है।   

यहां करा सकते हैं जांच
कोरोना के लक्षण दिखने पर अस्पतालों में बनाए गए फ्लू काउंटर पर जाकर जांच कराई जा सकती है। अगर आप में कोरोना के लक्षण दिखते हैं तो नमूने जीएमसीएच-32 व पीजीआई भेजे जाएंगे। जहां से 6 घंटे में रिपोर्ट मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed