फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   One more chance to buy a house in City Beautiful, bidding for 55 flats in four sectors from June 15

सिटी ब्यूटीफुल में घर खरीदने का एक और मौका, चार सेक्टरों के 55 फ्लैट्स के लिए 15 जून से लगा सकेंगे बोली

Fri, 11 Jun 2021 02:15 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 11 Jun 2021 02:15 AM IST
विज्ञापन
One more chance to buy a house in City Beautiful, bidding for 55 flats in four sectors from June 15
चंडीगढ़। चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड (सीएचबी) तीसरे फेज के तहत शहर के चार सेक्टरों में बनी अपनी 55 आवासीय संपत्तियों (फ्री होल्ड) को बेचने के लिए ई-टेंडरिंग करने जा रहा है। बोर्ड ने इसके लिए आरक्षित मूल्य तय कर दिए हैं। 15 जून से लोग टेंडर प्रक्रिया में हिस्सा ले सकेंगे और 5 जुलाई तक अपनी बोली जमा कर सकेंगे। छह जून को सुबह 10 बजे बोलियां खोली जाएंगी।
विज्ञापन

सीएचबी अब तक ई-नीलामी के जरिये आवासीय व व्यावसायिक संपत्तियों की नीलामी करता था, लेकिन अब बेहतर प्रस्तावों और गोपनीयता बरकरार रखने के लिए टेंडरिंग का सहारा ले रहा है। चंडीगढ़ प्रशासन की ई-टेंडरिंग वेबसाइट https://etenders.chd.nic.in पर 5 जुलाई शाम 6 बजे तक बोली जमा कराई जा सकती है। सेक्टर-38वेस्ट, 49, 51 और 63 में ये मकान मौजूद हैं। सीएचबी ने यह साफ किया है कि 18 वर्ष से ऊपर देश के किसी भी राज्य में रहने वाला व्यक्ति इस ई-टेंडरिंग की प्रक्रिया में भाग ले सकता है। मकान खरीदने के लिए एनआरआई भी बोली लगा सकते हैं। बोर्ड ने कहा है कि जो भी आरक्षित मूल्य तय किया गया है, उसके अनुसार सबसे ज्यादा बोली लगाने वाले व्यक्ति को ही मकान बेचा जाएगा। प्रत्येक बोलीदाता को दो लाख रुपये बयाना राशि जमा करानी होगी, जिसे ऑनलाइन जमा कराया जा सकता है। इसके बाद ही वह अपनी बोली जमा कर पाएगा। 19 जून, 26 जून और 3 जुलाई को सुबह 10 बजे से लेकर शाम 5 बजे के बीच सेक्टर-38वेस्ट, 49, 51 और 63 में जाकर मकानों को देखा जा सकता है। सभी मकानों का नंबर और उसकी कीमत बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड की गई है।
विज्ञापन

25 प्रतिशत राशि नहीं जमा कराई, तीन बोलीदाताओं की बयाना राशि जब्त
बोर्ड ने जून महीने के पहले हफ्ते में भी अपनी कुछ आवासीय संपत्तियों को बेचने के लिए टेंडर किया था। उस ई टेंडरिंग में 27 संपत्तियों के लिए 97 बोली आई थी। जिसके बाद सबसे अधिक बोली लगाने वालों को 5 दिन में बिड का 25 प्रतिशत अमाउंट जमा करवाने के निर्देश दिए थे, लेकिन तीन बोलीदाताओं ने ये राशि जमा नहीं करवाई। जिसके चलते इन सभी बोलीदाताओं की बयाना राशि 2 लाख रुपये को जब्त कर लिया गया और इन तीन संपत्तियों को दोबारा खाली प्रॉपर्टी की लिस्ट में शामिल कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एरिया आरक्षित मूल्य
सेक्टर-63 (एक बेडरूम) 44 लाख
सेक्टर-63 (दो बेडरूम) 67 लाख 30 हजार
सेक्टर-63 (तीन बेडरूम) 86 लाख
सेक्टर-63 (ईडब्ल्यूएस) 23 लाख 44 हजार
सेक्टर-51 (एमआईजी) 84 लाख
सेक्टर-49 (एक बीआर) 39 लाख 38 हजार
सेक्टर-49 (ईडब्ल्यूएस) 25 लाख
सेक्टर-38 वेस्ट (ईडब्ल्यूएस) 24 लाख 35 हजार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed