फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   One More Case may Filled against Sirsa Dera Sacha Sauda Gurmeet Ram Rahim

राम रहीम पर एक और केस की अटकलें

Tue, 06 Jan 2015 06:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा Updated Tue, 06 Jan 2015 06:44 PM IST
विज्ञापन
One More Case may Filled against Sirsa Dera Sacha Sauda Gurmeet Ram Rahim

‘एमएसजी’ फिल्म को लेकर इन दिनों सुर्खियों में चल रहे डेरा सच्चा सौदा प्रमुख के खिलाफ सोमवार को एक और मुकदमा दर्ज होने की अटकलें दिन भर तैरती रहीं। सभी क्षेत्रीय, राष्ट्रीय चैनलों और समाचार वेबसाइटों पर यह मामला छाया रहा।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के आदेश पर डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम के खिलाफ सीबीआई ने केस दर्ज किया है। हालांकि दिल्ली में सीबीआई ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
विज्ञापन


राम रहीम पर डेरे के 400 साधुओं को नपुंसक बनाने का आरोप है। डेरा प्रमुख पर यह आरोप डेरे के ही एक पूर्व साधु हंसराज चौहान ने लगाए थे।

पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में उन्होंने याचिका दायर कर कहा था कि डेरा प्रमुख ने गुरमीत राम रहीम ने साध्वियों की सुरक्षा के नाम पर अच्छे भले साधुओं को नपुंसक बना दिया। उन्होंने साधुओं की संख्या करीब 400 बताई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाईकोर्ट ने इस मामले पर सुनवाई के बाद 23 दिसंबर 2014 को सीबीआई को डेरा प्रमुख के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच के आदेश दिए थे। सोमवार को इस मामले को लेकर दिन भर अटकलें लगाई जाती रहीं कि डेरा प्रमुख के खिलाफ एक और मामला दर्ज कर लिया गया है।

साधुओं को नपुंसक बनाने पर केस दर्ज

One More Case may Filled against Sirsa Dera Sacha Sauda Gurmeet Ram Rahim

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत सिंह ने साध्वियों की सुरक्षा के लिए अच्छे-भले लोगों को नपुंसक बनवा दिया। इस बात का खुलासा डेरे के ही एक पूर्व साधु हंसराज चौहान ने किया। उन्होंने दावा किया है कि उन्हें भी डेरे के ही अस्पताल में ऑपरेशन कर नपुंसक बना दिया गया।

हंसराज चौहान ने 17 जुलाई 2012 को पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दायर कहा था कि डेरा प्रमुख ने उन जैसे करीब 400 युवाओं को ‘भगवान के दर्शन’ के नाम पर नपुंसक बनाया है। उन्होंने 166 लोगों की नाम सहित सूची भी सार्वजनिक की है। हाईकोर्ट के आदेश पर शिकायतकर्ता हंसराज का चिकित्सीय परीक्षण भी हो चुका है।

याचिका पर सुनवाई करते हुए पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के जस्टिस के. कानन ने प्रदेश सरकार को जांच के आदेश दिए थे। सरकार को जांच के लिए एक माह का समय दिया गया था। 17 दिसंबर 2014 को सरकार ने जांच रिपोर्ट हाईकोर्ट को सौंपी।

सरकार के जवाब से असंतुष्ट न्यायाधीश ने कड़ी फटकार लगाते हुए तल्ख टिप्पणियां कीं और 23 दिसंबर 2014 को इस मामले की जांच भी सीबीआई को सौंप दी। सोमवार को सीबीआई ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है।

राम रहीम का विवादों से चोली दामन का साथ

One More Case may Filled against Sirsa Dera Sacha Sauda Gurmeet Ram Rahim

इससे पहले भी डेरा सच्चा सौदा का विवादों से चोली दामन का साथ रहा है। डेरा प्रमुख संत गुरमीत राम रहीम सिंह इंसा पर साध्वी यौन शोषण, पत्रकार रामचंद्र छत्रपति और रणजीत हत्याकांड का केस सीबीआई कोर्ट में विचाराधीन है। अब अहम बात यह है कि पांचों मामलों में हाईकोर्ट ने राज्य सरकार की जांच से असंतुष्ट होकर जांच सीबीआई को सौंपी है।

साध्वी यौन शोषण से शुरू हुआ विवाद
डेरा सच्चा सौदा वर्ष मई 2002 से विवादों में आना शुरू हो गया था। मई 2002 में डेरा सच्चा सौदा में रहने वाली एक साध्वी ने तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी, सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस और हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस को एक पत्र लिखा था। इसमें उन्होंने डेरा प्रमुख पर यौन शोषण का आरोप लगाया था।

पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने इस पर संज्ञान लेते हुए 24 सितंबर 2002 को मामले की जांच सीबीआई के हवाले कर दी थी। जांच के बाद सीबीआई ने डेरा प्रमुख पर यौन शोषण का केस दर्ज कर लिया था। यह मामला सीबीआई कोर्ट में विचाराधीन है।

पत्रकार छत्रपति की हत्या का मामला

One More Case may Filled against Sirsa Dera Sacha Sauda Gurmeet Ram Rahim

साध्वी यौन शोषण से संबंधित समाचार प्रकाशित करने वाले पत्रकार रामचंद्र छत्रपति पर डेरा श्रद्धालुओं ने 24 अक्तूबर 2002 को गालियां चलाईं। पुलिस चौकी के पास हुए इस हमले के दो आरोपियों को खैरपुर चौकी पुलिस ने मौके से ही दबोच लिया था।

हमले में गंभीर रूप से घायल हुए रामचंद्र को पीजीआई रोहतक में भर्ती कराया था। यहां कुछ दिन इलाज करने के बाद उन्हें दिल्ली के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया था। वहां 21 नवंबर 2002 को उनकी मौत हो गई थी।

हत्या करवाने का आरोप डेरा प्रमुख पर लगा था। बाद में हाईकोर्ट ने 10 नवंबर 2003 को पत्रकार छत्रपति और डेरे के पूर्व प्रबंधक रणजीत सिंह की हत्या के मामले की जांच सीबीआई के हवाले कर दी। यह दोनों मामले भी सीबीआई कोर्ट में विचाराधीन हैं।

फकीरचंद मामले में भी हुई एफआईआर
हाईकोर्ट के आदेश पर सीबीआई ने 22 फरवरी 2010 को डेरा सच्चा सौदा प्रमुख पर एफआईआर दर्ज की थी। इसके बाद 27 फरवरी 2010 को डेरा श्रद्धालुओं ने पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में बसों को आग लगाना शुरू कर दिया। सिरसा जिले में तीन बसों को फूंक दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed