फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   One minute sells for Rs 40 at bus stands in Punjab

पंजाब में समय का खेल: परिवहन पर सियासतदानों का वर्चस्व, 40 रुपये में बिकता है एक मिनट

Wed, 31 Aug 2022 05:08 PM IST
ajay kumar सुरिंदर पाल, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
सुरिंदर पाल, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 31 Aug 2022 05:08 PM IST
सार

सरकारों और माफियाओं के गठजोड़ से साढ़े 14 साल में पंजाब रोडवेज को 6600 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। यह आरोप अमरिंदर राजा वड़िंग ने तब लगाया था, जब वह परिवहन मंत्री थे। इसकी जांच के लिए एसआईटी बनाई गई थी लेकिन जांच शुरू ही नहीं हुई।

विज्ञापन
One minute sells for Rs 40 at bus stands in Punjab
पीआरटीसी की बसें। - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)

विस्तार

पंजाब रोडवेज की बस के एक मिनट की कीमत 40 रुपये है। पंजाब में हर बस अड्डे पर रोडवेज की बस एक मिनट पहले चलाने के लिए 40 रुपये निजी बस चालक देते जाते हैं, ताकि उनकी बस इस एक मिनट की सवारी को अपनी बस में बैठा सकें। इस पूरे खेल में पंजाब के परिवहन पर सियासतदानों का वर्चस्व दिखाई दे रहा है, क्योंकि अधिकतर निजी बसें नेताओं की पूरे पंजाब में चल रही हैं। 

विज्ञापन


एक काउंटर पर औसतन तीन हजार रुपये रोजाना एकत्रित होते हैं। पंजाब में यह रकम रोजाना एक करोड़ से अधिक बन जाती है। इसमें जीएम से लेकर चंडीगढ़ तक हिस्सेदारी की बात सामने आ रही है। लिहाजा, यह संगठित भ्रष्टाचार पंजाब में ट्रांसपोर्ट माफिया की ओर से चलाया जा रहा है। 
विज्ञापन


इसमें निजी कारिंदों से लेकर अड्डा
इंचार्ज, स्टेशन सुपरवाइजर और जीएम से लेकर चंडीगढ़ के आला अधिकारी शामिल हैं। दरअसल, पंजाब में ट्रांसपोर्ट कारोबार पर राजनीतिक लोगों का कब्जा है और संगठित भ्रष्टाचार के कारण ही निजी ट्रांसपोर्टर फायदे में हैं, जबकि पंजाब रोडवेज घाटे में चल रहा है। सरकारी बसें अपना टाइम पूरा बस स्टैंड पर नहीं लगाती, इस कारण सवारी भी कम चढ़ती हैं और उसके पीछे चलने वाली निजी ट्रांसपोर्ट कंपनी की बस एक मिनट पहले बस ले जाने के 40 रुपये अदा करती हैं, ताकि बस अपना अड्डा छोड़कर बाहर निकल जाए। इस तरह का खेल पूरे पंजाब में चल रहा है और रोजाना एक करोड़ से अधिक का पैसा रिश्वत के रूप में जमा हो रहा है। जिसका बांटवारा अगले दिन होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पंजाब में चल रहीं राजनीतिक लोगों की बसें

  • ऑरबिट- बादल परिवार
  • राजधानी- बादल परिवार
  • पटियाला एक्सप्रेस- मजीठिया परिवार
  • डबवाली- बादल परिवार
  • लिबड़ा ट्रांसपोर्ट- लिबड़ा परिवार कांग्रेस
  • करतार बस- पूर्व मंत्री अवतार हेनरी
  • डीएमएस- बादल परिवार
  • प्यार बस- गिल परिवार कांग्रेस सांसद
  • न्यूदीप- डिंपी ढिल्लो अकाली
  • बाबा बुड्डा साहिब- काहलों अकाली दल
  • होशियारपुर एक्सप्रेस- आप विधायक 
  • एटू जेड- बादल परिवार
  • जुझार बस- अकाली दल
  • इंडो कैनेडियन- बादल परिवार
  • राज ट्रांसपोर्ट- मजीठिया के नजदीकी
  • ग्रीन रोडवेज फरीदकोट- ढिल्लों कांग्रेसी
  • बादल परिवार के पास कुल 460 बसें हैं, जो पूरे पंजाब के अलावा दिल्ली एयरपोर्ट तक जाती हैं


पंजाब रोडवेज को 6600 करोड़ का नुकसान 
सरकारों और माफियाओं के गठजोड़ से साढ़े 14 साल में पंजाब रोडवेज को 6600 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। यह आरोप अमरिंदर राजा वड़िंग ने तब लगाया था, जब वह परिवहन मंत्री थे। इसकी जांच के लिए एसआईटी बनाई गई थी लेकिन जांच शुरू ही नहीं हुई।

संगठित भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार सख्त
संगठित भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार काफी सख्त है। एसएसपी विजिलेंस दलजिंदर सिंह का कहना है कि लोगों को भ्रष्टाचार मुक्त शासन देना सरकार की प्राथमिकता है। विजिलेंस ब्यूरो की तरफ से ऐसे संगठन तोड़े जा रहे हैं।

मंत्री का फोन बंद, एमडी पनबस ने फोन नहीं उठाया
पंजाब के परिवहन मंत्री लालजीत भुल्लर का फोन बंद मिला। उनका फोन लगातार स्विच ऑफ जा रहा था। जबकि पनबस की एमडी अमनदीप कौर 9855532679 पर लगातार कॉल की गई उनकी तरफ से फोन नहीं उठाया गया। एसएमएस का उत्तर भी नहीं दिया गया।

कई बार सीएम मान को भेज चुके हैं शिकायत 
पंजाब रोडवेज वर्कर यूनियन के प्रधान सतपाल सिंह का कहना है कि हम कई बार सीएम भगवंत मान को शिकायत भेज चुके हैं कि राजनीतिक ट्रांसपोर्ट माफिया पंजाब रोडवेज पर काफी हावी हो चुका है। अवैध बसों से लेकर मिनट तक ये माफिया खरीद रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed