फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   One lakh rupees were withdrawn from the car parked in front of the shop in Manimajra

Chandigarh News: मनीमाजरा में दुकान के आगे खड़ी कार से एक लाख रुपये निकाले

Wed, 03 May 2023 12:59 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 03 May 2023 12:59 AM IST
विज्ञापन
One lakh rupees were withdrawn from the car parked in front of the shop in Manimajra
मनीमाजरा। ओल्ड रोपड़ रोड के बाजार आए एक युवक की कार से एक लाख रुपये की राशि निकालने का मामला सामने आया है। घटना मंगलवार शाम छह बजे की है जब खरड़ की अनाज मंडी में रहने वाला युवक भारत भूषण दुकान में अपनी मां का चश्मा बनवाने के लिए आया था। जैसे ही वह कार से उतरकर दुकान में गया तो पांच मिनट में उसकी कार से एक बैग चोरी हो गया। बैग में एक लाख रुपये कैैश, कार के दस्तावेज, लाइसेंस और अन्य सामान था। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही डीएसीपी ईस्ट उदयपाल सिंह और मनीमाजरा थाना प्रभारी जसपाल सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने आसपास की दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों को चेक किया।
विज्ञापन

सीसीटीवी में कैद हुई घटना में कार से पैसे निकालने वाले चार युवक नजर आ रहे हैं। कार रुकते ही एक युवक कार के पीछे चालक साइड पर खड़ा था। जैसे ही कार मालिक कार से उतरने लगा उसने कार लॉक होने से पहले पीछे का दरवाजा खोल दिया। इस कारण कार लॉक करने के बाद कार का पिछला दरवाजा खुला रहा। इस दौरान एक युवक उसके पीछे चश्मे की दुकान में पहुंच गया और दो युवक कार के पास खड़े होकर निगरानी रखने लगे। इतने में एक युवक कार का पिछला दरवाजा खोलकर अंदर गया और रुपयों से भरा बैग उठाकर फरार हो गया।
विज्ञापन


बैंक में पैसे जमा नहीं हुए तो मनीमाजरा खरीददारी करने आया था
कार मालिक भारत भूषण ने बताया कि वह खरड़ से एमडीसी कैनरा बैंक में पैसे जमा करवाने आया था। बैंक पर समय पर नहीं पहुंच पाने के कारण बैंक बंद हो गया और वह यहां पर बाजार में अन्य सामान लेने और अपनी मां का चश्मा बनवाने आ गया था। इसी दौरान कुछ ही मिनटों में उसकी कार से चोरी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार से निकाली बैटरी और अन्य सामान
दूसरी ओर, नगला मोहल्ला के श्री रविदास गुरुद्वारा के सामने बनी पार्किंग में खड़ी कार से भी सामान चोरी होने की घटना सामने आई है। कार के मालिक फरमान ने बताया कि सोमवार रात को उनकी कार से बैटरी, म्यूजिक बॉक्स, सीट के नीचे पड़ा एंपलिफायर और स्टेपनी आदि चोरी हो गई। फरमान ने बताया कि मंगलवार को बारिश के चलते जब उसने अपनी कार को स्टार्ट कर कहीं जाना चाहा तो कार स्टार्ट नहीं हुई। इस पर उन्हें चोरी के घटना का पता चला। इसकी शिकायत उन्होंने पुलिस को दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed