{"_id":"5e2688988ebc3e4b671401e5","slug":"one-lakh-reward-announced-to-give-information-regtarding-gender-test","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ऐसे बचेंगी बेटियां: लिंग परीक्षण करने वाले लोगों को पकड़वाओ, एक लाख इनाम पाओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऐसे बचेंगी बेटियां: लिंग परीक्षण करने वाले लोगों को पकड़वाओ, एक लाख इनाम पाओ
Tue, 21 Jan 2020 10:44 AM IST
खुशबू गोयल
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Tue, 21 Jan 2020 10:44 AM IST
विज्ञापन
बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ
'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' मुहिम के तहत अब लिंग परीक्षण करने वाले की सूचना देने वाले को एक लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा। चंडीगढ़ के डीसी मनदीप सिंह बराड़ और स्वास्थ्य विभाग के निदेशक जी दीवान ने संयुक्त रूप से इस महत्वपूर्ण निर्णय की घोषणा की। ऐसा करने वाला देश में चंडीगढ़ पहला राज्य बन गया है।
पंजाब में इस घोषणा को लेकर प्रस्ताव तो बन गया है, लेकिन अभी अधिकारिक रूप से इसकी घोषणा नहीं की गई है। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ सप्ताह के दौरान डीसी मनदीप सिंह बराड़ ने बताया कि अभी तक चंडीगढ़ में बेटी बचाओ मुहिम को लेकर कई कार्यक्रम किए जा रहे हैं।
20 सालों में इस उद्देश्य को लेकर किए गए कार्यों के कारण चंडीगढ़ में पुरुषों और महिलाओं के लिंगानुपात में 4 फीसदी का इजाफा हुआ है। अब लिंगानुपात को 100 प्रतिशत लाने के लिए स्वास्थ्य विभाग शहर या शहर की सीमा के बाहर लिंग परीक्षण के खिलाफ पुलिस के साथ मिलकर अभियान चलाएगा।
विज्ञापन
अभियान के तहत यदि किसी के द्वारा इसकी सूचना दी जाएगी तो उसका नाम गुप्त रखते हुए 1 लाख रुपये का नकद इनाम भी दिया जाएगा।

Trending Videos
इस नंबर पर देनी होगी सूचना
लोग स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी मोबाइल नंबर 8872201555 पर इसकी सूचना दे सकते हैं। इस नंबर का संचालन करने वाले मुहिम के नोडल अधिकारी डा. गौरव ने बताया कि इस नंबर पर लोग व्हाट्सएप के जरिए भी अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।
2001 में पुरुषों के मुकाबले 777 थीं महिलाएं
चंडीगढ़ में 2001 में 1000 पुरुषों के मुकाबले 777 महिलाएं थीं। 2011 में बढ़ोतरी होकर यह संख्या 808 तक पहुंच गई। इसके बाद अब तक 2020 में यह संख्या 945 तक पहुंच गई है। 20 सालों में इसमें 4 फीसदी का इजाफा हुआ है।