फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   One installment of outstanding DA released to Punjab employees

सरकारी कर्मचारियों को तोहफा: बकाया DA की किश्त जारी, छह फीसदी की दर से मिलेगी राशि

Wed, 24 May 2023 09:57 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 24 May 2023 09:57 PM IST
सार

अभी कर्मचारियों को 119 फीसदी महंगाई भत्ता मिल रहा है, जो इस फैसले के बाद बढ़कर 125 फीसदी हो जाएगा। यह किस्त दिए जाने के बाद भी राज्य सरकार की तरफ चार-चार प्रतिशत महंगाई भत्ते की दो किस्तें बकाया रह जाएंगी।

विज्ञापन
One installment of outstanding DA released to Punjab employees
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान। - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान सरकार ने बुधवार को सरकारी मुलाजिमों के लिए एक जुलाई, 2015 से 31 दिसंबर, 2015 तक 6 प्रतिशत महंगाई भत्ते (डीए) की बकाया एक किस्त जारी कर दी है। मुख्यमंत्री कार्यालय के प्रवक्ता ने बताया कि इस फैसले से मुलाजिमों के लिए सरकारी खजाने में से 356 करोड़ रुपये जारी करने की मंजूरी दे दी है। 

विज्ञापन


इस संबंध में मुख्यमंत्री ने भी ट्वीट किया कि सरकारी मुलाजिमों के लिए बड़ा तोहफा.... आज हमने सरकारी मुलाजिमों के महंगाई भत्ते की बकाया एक किस्त जारी कर दी है... एक जुलाई 2015 से 31 दिसंबर 2015 तक के छह फीसदी की दर से बढ़े हुए महंगाई भत्ते की बकाया बनती राशि 356 करोड़ रुपये को मंजूरी दे दी है... जो कहते हैं, वो करते हैं...। 
विज्ञापन


अभी कर्मचारियों को 119 फीसदी महंगाई भत्ता मिल रहा है, जो इस फैसले के बाद बढ़कर 125 फीसदी हो जाएगा। यह किस्त दिए जाने के बाद भी राज्य सरकार की तरफ चार-चार प्रतिशत महंगाई भत्ते की दो किस्तें बकाया रह जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed