{"_id":"6277ee69bb0f116dc346f893","slug":"one-ias-and-21-hcs-officers-transferred-in-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा: एक आईएएस और 21 एचसीएस अधिकारियों के तबादले, आयुष सिन्हा होंगे यमुनानगर के एडीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा: एक आईएएस और 21 एचसीएस अधिकारियों के तबादले, आयुष सिन्हा होंगे यमुनानगर के एडीसी
Sun, 08 May 2022 09:53 PM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sun, 08 May 2022 09:53 PM IST
सार
अनुभव मेहता करनाल के एसडीएम होंगे। मनीता मलिक पंचकूला की नई एडीसी बनी हैं। सतबीर कुंडू कुरुक्षेत्र डेवलपमेंट बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किए हैं।
विज्ञापन
चंडीगढ़
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा सरकार ने एक आईएस व 21 एचसीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। पंचकूला के एडीसी आयुष सिन्हा को यमुनानगर में एडीसी नियुक्त किया गया है। एचसीएस मुनीश नागपाल को कृषि विभाग में विशेष सचिव, महाबीर प्रसाद को मौलिक शिक्षा में अतिरिक्त निदेशक, अमर दीप सिंह को गुरुग्राम नगर निगम में अतिरिक्त आयुक्त, सतबीर कुंडू कुरुक्षेत्र डेवलपमेंट बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किए हैं।
विज्ञापन
सुशील कुमार को सिरसा का अतिरिक्त उपायुक्त, मनीता मलिक पंचकूला की एडीसी, अनुराग दहिया को एडीसी चरखीदादरी, सुशील कुमार-2 को सामाजिक न्यायिक विभाग में अतिरिक्त निदेशक, बिजेंद्र सिंह एसडीएम बराड़ा, सत्यवान मान एसडीएम सफीदों नियुक्त किए हैं।
विज्ञापन
इसी प्रकार, संजीव कुमार को गुरुग्राम में संपदा अधिकारी, चीनार को होडल एसडीएम, वकील अहमद एमडीएम महेंद्रगढ़, अनुभव मेहता एसडीएम करनाल, ब्रहम प्रकाश को एमडीएस कैथल, अनिल दून एसडीएम टोहाना, मानव मलिक शुगर मिल सोनीपत एमडी, संजय बिश्नोई को आरटीए सचिव फतेहाबाद, दिनेश को आयुष्मान भारत का संयुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी और जितेंद्र जोशी को पंचायत एवं विकास विभाग में संयुक्त निदेशक लगाया गया है।
विज्ञापन